फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल: मोबाइल में कैद 'मॉकड्रिल' का सच ? जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी पुलिस

Mon, 21 Jun 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पारस अस्पताल आगरा: अस्पताल के गेट पर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के श्री पारस अस्पताल के मॉकड्रिल मामले में पुलिस ने एक युवक का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि युवक पर वायरल हुआ वीडियो बनाने का शक है। युवक से पूछताछ भी की गई थी। मगर, उसने वीडियो बनाने की बात कबूल नहीं की। न ही उसके मोबाइल में वीडियो मिला। इसे डिलीट करने की आशंका है। डाटा रिकवर करने के लिए मोबाइल को फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। 

बता दें कि बाईपास स्थित श्री पारस अस्पताल के डॉक्टर अरिंजय जैन के वीडियो वायरल हुए थे। इनमें ऑक्सीजन की मॉकड्रिल को लेकर बात हो रही थी। वीडियो सामने आने के बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने थाना न्यू आगरा में डॉ. अरिंजय जैन के खिलाफ आठ जून को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमे में लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन, महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा लगाईं। 

संबंधित खबर- Paras Hospital Agra: प्रशासन ने दी चिकित्सक को 'अघोषित' क्लीन चिट, ऑक्सीजन मॉकड्रिल से 22 मौतों के थे आरोप
 
विज्ञापन

2 of 5
पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
श्री पारस अस्पताल मामले की विवेचना थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान कर रहे हैं। उन्होंने कई लोगों के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद वीडियो बनाने और वायरल करने वाले की तलाश की जा रही थी। पुलिस वायरल हुए वीडियो का असली वीडियो प्राप्त करने की कोशिश में लगी है। हालांकि अब तक असली वीडियो पुलिस को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

3 of 5
पारस अस्पताल आगरा: अस्पताल को किया जा चुका है सील - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि लोगों के बयान में एक युवक का नाम सामने आया था। युवक जीवनी मंडी का रहने वाला है। उस पर वीडियो बनाने का शक है। उसे थाने बुलाया गया था। उससे कई घंटे तक पूछताछ की गई। मगर, पूछताछ में युवक ने वीडियो बनाने की बात नहीं कबूल की। उसके मोबाइल को भी चेक किया गया। उसमें कोई वीडियो नहीं मिला। 

4 of 5
पारस अस्पताल आगरा प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि उसने वीडियो को डिलीट कर दिया होगा। इस पर युवक के मोबाइल को जब्त किया गया है। डिलीट वीडियो को रिकवर करने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब की मदद ली जा रही है। वीडियो रिकवर होता है तो यह पता चल जाएगा कि यह किसने बनाया। अगर, वीडियो युवक के मोबाइल में मिलता है तो गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पारस अस्पताल आगरा: मुख्य दरवाजे पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मिली जांच रिपोर्ट
श्री पारस अस्पताल के प्रकरण में जांच के लिए डीएम ने दो जांच कमेटी गठित की थी। इन कमेटी की रिपोर्ट दो दिन पहले आ गई। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट रविवार को थाने पर आ गई है। अब रिपोर्ट का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद ही विवेचना में शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें