फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
दहशत के पल
पूर्वाह्न 11:30 बजे : शोरूम में आग लगी, कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं।
पूर्वाह्न 11:40 बजे : अग्निशमन विभाग को सूचना मिली, पुलिस पहुंची।
पूर्वाह्न 11:45 बजे : तीन दमकल पहुंच गईं, पुलिस ने लोगों को दूर किया।
पूर्वाह्न 11:50 बजे : पुलिस ने लॉयर्स कॉलोनी कट से रास्ता बंद कर दिया।
पूर्वाह्न 11:55 बजे : भूतल और बगल के शोरूम से पानी डाला गया।
दोपहर 12:00 बजे : एसपी सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए।
दोपहर 12:30 बजे : लपटों को काबू किया गया, शोरूम के पीछे बस्ती को खाली कराया गया।
दोपहर 12:35 बजे : एक बार फिर लपटें निकलने लगीं, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर लपटें उठीं।
दोपहर 01:00 बजे : तीन तरफ से पानी डाला गया, एक घंटे में लपटें काबू में हुईं।
अपराह्न 03:00 बजे : आग को बुझा दिया, हालांकि धुआं निकल रहा था।
शाम 04:00 बजे : धुआं निकलना भी बंद हो गया, तब दमकल वापस आई।
शाम 04:05 बजे : घरों में लोग आए, पुलिस ने भी रास्ता खोल दिया।