टीटीजेड की बैठक में कमिश्वर अमित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
पांच एनओसी लेनी थी, तीन पहले से हैं
टीटीजेड कमेटी के सदस्य उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि नीरी ने 10 से 20 तक प्रदूषण स्कोर तय किया है। डैम निर्माण के दौरान चार सदस्यीय कमेटी निगरानी करेगी। इसमें नीरी के अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई), वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, यूपीपीसीबी शामिल होगी। रबर डैम के लिए पांच एनओसी लेनी थीं। इनमें केंद्रीय जल आयोग, अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और एएसआई पहले ही एनओसी जारी हो गई है। अब नीरी और टीटीजेड ने भी एनओसी के लिए हरी झंडी दिखा दी है। सिंचाई विभाग का ताज बैराज खंड ताजमहल से डेढ़ किमी डाउन स्ट्रीम में इस रबर डैम का निर्माण करेगा।