उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जैतपुर के बड़ा गांव की सामाजिक पंचायत ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। गांव में रविवार को हुई पंचायत में परास्नातक बेटी को प्रधान बनाने का फैसला किया गया। करीब चार घंटे चली पंचायत में प्रधान पद के अन्य पांच दावेदारों ने फैसले का स्वागत करते हुए चुनाव नहीं लड़ने पर रजामंदी जताई। पंचायत में गांव की तरक्की के मद्देनजर लिए गए इस निर्णय की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।