फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की उम्मीद: आगरा में सेना की मदद से ऑक्सीजन प्लांट का काम पूरा, सांसों को मिलेगी 'संजीवनी'

Fri, 30 Apr 2021 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन की जानलेवा कमी से आगरा को शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। वायुसेना एवं थल सेना की मदद से टेढ़ी बगिया में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट में इंटरकूलर कॉपर ट्यूब लगाने का काम गुरुवार सुबह चार बजे पूरा हो गया। सेना के जवान रातभर इस प्लांट के कार्य में जुटे रहे। शनिवार से यहां से रोज 1000 सिलिंडर ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
रातभर में कार्य में जुटे रहे सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने में सेना और प्रशासन को सात दिन लगे हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने गुरुवार दोपहर में प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 36 घंटे बाद ऑक्सीजन सिलिंडर भरने का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
इंटरकूलर कॉपर ट्यूब को उतारते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद से इंटरकूलर कॉपर ट्यूब को सेना की मदद से एयरलिफ्ट कर आगरा लाया गया। रातभर इसकी फिटिंग की गई है। उन्होंने कहा कि प्लांट की क्षमता प्रति दिन 1600 से 2000 सिलिंडर आपूर्ति की है। शनिवार से 1000 सिलिंडर भरे जा सकेंगे। फिर धीरे-धीरे प्लांट का पूर्ण क्षमता पर चलाया जाएगा।

4 of 5
ऑक्सीजन प्लांट में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : twitter@PrabhuNs_
डीएम ने बताया ऑक्सीजन खपत अधिक होने और स्थानीय आपूर्ति कम होने के कारण दिक्कत अधिक थी। अब प्लांट शुरू होने से नोएडा, मोदी नगर व झारखंड आदि स्थानों से आपूर्ति पर निर्भरता घट जाएगी। फिर सिर्फ एसएन के लिए लिक्विड ऑक्सीजन मंगानी पड़ेगी। अभी निजी कोविड अस्पतालों के लिए भी बाहर से ऑक्सीजन मंगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑक्सीजन प्लांट में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : twitter@PrabhuNs_
डीएम ने चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है उन्हें ही ऑक्सीजन दी जाए। अनावश्यक सभी मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दें। मरीजों के तीमारदारों से कोई अस्पताल ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मंगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें