फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशियों में से 10 महिलाएं लड़ रहीं चुनाव

Sat, 29 Jan 2022 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी नहीं हैं। पांच सीटों से 10 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आगरा जिले में ये महिलाएं लड़ रही चुनाव - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर आधी आबादी की हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम है। 107 प्रत्याशियों में से 10 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो जबकि सपा-रालोद गठबंधन और बसपा ने एक-एक महिला पर भरोसा जताया है। इनके अलावा महिला उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन किया है। जबकि दो महिलाओं को छोटे दलों का साथ मिला है। नौ विधानसभा सीटों पर 15.81 लाख से अधिक महिलाएं मतदाता हैं। सभी सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होना है। 

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस ने 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देने का वादा किया था। नौ में से दो सीटें महिलाओं को दी गई हैं। यानी 22 फीसदी। कांग्रेस ने बाह विधानसभा सीट से मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी देवी को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रानी पक्षालिका सिंह, बेबीरानी मौर्य, किरन प्रभा केसरी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने भी दो महिला प्रत्याशियों को उतारा है। ग्रामीण सीट से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या और बाह विधानसभा क्षेत्र से भदावर घराने की बहू रानी पक्षालिका सिंह उम्मीदवार हैं। आगरा ग्रामीण सीट पर ही बसपा ने किरन प्रभा केसरी पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
सपा ने फतेहाबाद सीट से रूपाली दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा महिला उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन किया है। जबकि दो महिलाओं को छोटे दलों का साथ मिला है। इस तरह 107 प्रत्याशियों के बीच में 10 महिलाएं चुनावी समर में इस बार ताल ठोक रहीं हैं। 

4 of 5
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज दीक्षित और शिवानी देवी - फोटो : अमर उजाला
चार सीटों पर कोई महिला नहीं
जिले की चार विधानसभा सीटों पर कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। आगरा उत्तर, दक्षिण, खेरागढ़ और छावनी में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व भी पुरुषों के हाथ में होगा। राजनीतिक दलों में सिर्फ भाजपा व कांग्रेस ने दो-दो महिलाओं को टिकट दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
यहां नहीं जीती कभी महिला
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से देश की आजादी के बाद कोई महिला विधायक नहीं बन सकी। 75 साल से इस सीट पर पुरुष ही चुने जाते रहे हैं। इस सीट पर 16 बार हुए चुनावों में कभी महिला नहीं जीती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें