फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा विरोध: कलक्ट्रेट के बाहर 25 रुपये प्रति किलो बेचा प्याज, खरीदारों की उमड़ी भीड़

Tue, 10 Dec 2019 10:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सस्ती कीमत पर प्याज बेचते समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
महंगाई के मैदान में 100 का आंकड़ा पार कर चुकी प्याज का स्वाद गरीब और मध्यम वर्ग की थाली से गायब होता जा रहा है। आगरा में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेसजन संघर्ष समिति ने सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
सस्ती कीमत पर प्याज बेचते समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कांग्रेसजन संघर्ष समिति के लोगों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर महंगाई के विरोध प्याज की सेल लगाई। यहां इतनी सस्ती कीमत पर प्याज बेचा गया कि हाथोंहाथ बिक गया।  
विज्ञापन

3 of 5
प्याज - फोटो : अमर उजाला
25 रुपये किलो के भाव से प्याज की बिक्री की गई, जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। समिति के सदस्यों ने चार बोरे प्याज बेचने का दावा किया। 

4 of 5
सस्ती कीमत पर प्याज बेचते समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार से मांग की कि प्याज की कीमतों में कमी लाने के लिए तुरंत प्रभावी उपाय किए जाएं। इस दौरान समिति जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, रेखा मल्होत्रा, इरफान कुरैशी, अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज को खाते बंदर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कलक्ट्रेट पर जहां एक तरफ प्याज की सेल लगी तो वहीं बंदरों ने प्याज को लूट लिया। बंदर प्याज से भरी थैली बाइक से निकाल ले गए। इसको लेकर बंदरों के बीच छीना-झपटी मच गई। कलक्ट्रेट परिसर में प्याज के छिलके बिखर गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें