हरीपर्वत चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया गया यातायात पुलिस का प्लान तीन घंटे में ही फेल हो गया। मदिया कटरा से आने वाले वाहनों को वनवे व्यवस्था के तहत आरबीएस चौराहे की ओर से निकालने पर वहां जाम लगने लगा। सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। इस पर प्लान को बदल दिया गया। बाद में सिर्फ तीन और चार पहिया वाहनों को आरबीएस की तरफ भेजा गया, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
2 of 6
हरीपर्वत चौराहे पर लगा वाहनों का जाम
- फोटो : अमर उजाला
हरीपर्वत चौराहे पर रोजाना स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लगता है। इसको देखते हुए मदिया कटरा से आने वाले वाहनों के लिए वनवे व्यवस्था की गई थी। इसके तहत मदिया कटरा से आने वाले वाहनों को हरीपर्वत जाने के लिए वनवे के तहत महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल से बायें मुोड़कर आरबीएस चौराहा, बाग फरजाना, स्पीड कलर लैब चौराहे होते हुए रूट निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
जाम के बाद गलत दिशा से वाहन निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नौ बजे से पुलिसकर्मियों ने महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल से वाहनों को आरबीएस चौराहे की ओर निकालना शुरू कर दिया। यहां पर बैरियर भी लगाए गए थे। इससे आरबीएस चौराहे पर जाम लगने लगा। वाहनों का दबाव बढ़ने पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। दोपहर 12 बजे स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने रास्ता खोल दिया। इसके बाद वाहनों को पहले की तरह निकालने लगे। दोपहर 12:30 बजे टीआई सतीश राय आए। उन्होंने फिर से वाहनों को आरबीएस की तरफ भेजने के निर्देश दिए। हालांकि बाइक सवारों को देहली गेट की ओर जाने दिया। वहीं आरबीएस की तरफ से भी वाहन मदिया कटरा और देहली गेट की ओर जा रहे थे। इससे वनवे व्यवस्था कहीं नजर नहीं आई।
4 of 6
पुष्पांजलि पर सड़क पर बनी पार्किंग से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सर, हमें हरीपर्वत की तरफ जाना हैं। अगर, घूमकर जाएंगे तो दिक्कत होगी। कार सवारों ने यातायात पुलिस से यही कहा। मगर, पुलिसकर्मी कार सवारों को आरबीएस की तरफ भेजते रहे। एमजी रोड पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। पांच मिनट की दूरी तय करने में भी 20 मिनट तक लग रहे थे। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन
5 of 6
फंसे जाम में फंसे कार. बाइक
- फोटो : अमर उजाला
मैं मदिया कटरा की तरफ से आया हूं। मगर, आरबीएस चौराहे पर तकरीबन 10 मिनट से फंसा हूं। जाम से काफी देर लग रही है। - महावीर, कार चालक
मैं नोएडा में रहता हूं। पिछले दिनों घर आया। अब बाइक लेकर निकला तो जाम में फंसना पड़ गया। वाहनों को डायवर्ट करने से दिक्कत हो रही है। - रोहित, बाइक सवार
हरीपर्वत और देहली गेट पर जाम की समस्या को देखते हुए वनवे की व्यवस्था प्रयोग के तौर पर की गई थी। इससे कोई फायदा नहीं होने पर अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। - चमन सिंह चावड़ा, सीओ ट्रैफिक