कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार हैं। क्रिसमस से नए साल के बीच छुट्टियों में सैलानियों का सैलाब ताज पर उमड़ पड़ा। महज तीन दिनों के अंदर एक लाख सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया है। वीक एंड पर शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को भी ताजमहल पर सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। सोमवार को 22470 सैलानियों ने ताज देखा।
सुबह कोहरे के कारण ताज पर 10 बजे के बाद ही सैलानी आ रहे हैं। दोपहर में 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच सबसे ज्यादा सैलानी ताज पहुंच रहे हैं, जिससे पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतारें लग रही हैं। सोमवार को ताज पर पांच हजार सैलानियों ने काउंटर से ऑफलाइन टिकट खरीदा तो 17 हजार से ज्यादा ने ऑनलाइन टिकट लिया। वहीं मंगलवार को पर्यटकों की संख्या कम है।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल में लगी पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के साथ ही अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ताज देखने के बाद आगरा किला सैलानियों की दूसरी पसंद है। किले पर सोमवार को 5970 सैलानी पहुंचे। अन्य स्मारकों में फतेहपुर सीकरी स्मारक पर चार अंकों में पर्यटक पहुंच सके, लेकिन एत्माद्दौला, महताब बाग, राम बाग, सिकंदरा समेत स्मारकों में पर्यटकों की संख्या तीन अंकों को पार नहीं कर पाई।
होटल संचालक गौरव चौहान ने बताया कि बैटरी बसों की दिक्कत है। पर्यटकों की भीड़ होने के कारण ताज से पार्किं ग स्थल तक आना मुश्किल भरा है। इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएं करनी चाहिए। बैटरी रिक्शा और ऑटो को ताज से पार्किँग के बीच चलाने का लाइसेंस देना चाहिए।
ताजमहल में प्रवेश के लिए लगी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
एंपोरियम संचालक रविकांत ने कहा कि क्रिसमस पर जो सैलानी ताजमहल देखने आ रहे हैं, उनके लिए प्रवेश के लिए सुरक्षा जांच कतारें बढ़ाई जाएं और टिकट के काउंटर भी बढ़ाए जाएं ताकि प्रवेश में लगने वाला समय कम हो और वह ताज के साथ अन्य स्मारकों को भी देखने जा सकें।