फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 साल की 'अम्मा' पीएम मोदी के नाम करना चाहती हैं अपनी सारी जमीन, भावुक करने वाली है वजह

Fri, 04 Dec 2020 09:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बुजुर्ग बिट्टन देवी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की तहसील में बुधवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक बुजुर्ग महिला अपनी सारी जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने के लिए तहसील पहुंचीं। प्रधानमंत्री के नाम पर खेत करने की बात सुनकर वकील भी हैरान रह गए। महिला अपनी जिद पर अड़ी है कि वह अपने सारे खेत प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही करेगी। इसके पीछे की वजह भावुक करने वाली है। अगली स्लाइड्स में जानिए क्या है पूरा मामला 
विज्ञापन

2 of 5
तहसील पहुंची बिट्टन देवी - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड किशनी के गांव चितायन की रहने वाली 85 वर्षीय बिट्टन देवी पत्नी पूरन लाल बुधवार दोपहर को तहसील स्थित अधिवक्ता कृष्णप्रताप सिंह के बस्ते पर पहुंचीं थीं। उन्होंने वकील से कहा कि वह अपनी साढ़े 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिट्टन देवी - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग बिट्टन देवी की बात सुनकर अधिवक्ता चौंक गए, लेकिन दोबारा तस्दीक में भी यही बात कहने पर उनसे पूरी जानकारी की। अधिवक्ता ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बिट्टन देवी अपनी जिद पर अड़ी रहीं।

4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
बिट्टन देवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और बहुएं उनका ख्याल नहीं रखते हैं। सरकार की ओर से मिल रही वृद्धावस्था पेंशन से उनका गुजारा हो रहा है। ऐसे में वह अपने नाम दर्ज भूमि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैनपुरी जिला मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं द्वारा समझाने के बाद भी बिट्टन देवी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हुईं। इस पर अधिवक्ता ने उन्हें यह कहकर घर भेजा कि वह उप जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता करेंगे। बुजुर्ग महिला दो दिन बाद दोबारा आने की बात कहकर वापस चली गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें