ताजनगरी की हवा गुरुवार को भी बेहद खतरनाक स्थिति में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किये गए एयर क्वालिटी इंडेक्स में आगरा देश का 15वां और प्रदेश का आठवां दूषित शहर रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
प्रदूषण में ताज का हाल
- फोटो : अमर उजाला
खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 35 गुना तक ज्यादा हो गई और धूल कण सामान्य से दस गुना ज्यादा रहे। आईएसबीटी पर धूल कणों (पीएम-10) मात्रा सामान्य से 10 गुना तक पहुंच गई। यह 900 से 987 के बीच बनी रही। यहां एनएचएआई सड़क पर निर्माण कार्य करा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
आगरा में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अलग-अलग हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स और धूल कणों की मात्रा में अंतर रहा, जिनमें पुराने शहर में धूल कण कम रहे, जबकि खोदाई वाली और ट्रैफिक वाली जगहों ज्यादा रहे।
4 of 6
धुंध
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर के आखिर में हवा की स्थिति कुछ ठीक हुई थी लेकिन इसके बाद लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार को एक्यूआई 340 के पार पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को इसमें खास अंतर नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 6
ताजनगरी में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में सबसे ज्यादा प्रदूषित स्थान
जगह एक्यूआई पीएम-10
ईदगाह 452 723
आईएसबीटी 436 987
कलाकृति चौराहा 424 565
तहसील चौराहा 417 452
आगरा फोर्ट स्टेशन 417 458
बाग फरजाना 415 511