फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: नगर निगम के कर्मचारी ने खुद को बताया नाग, करने लगा अजीब हरकत, अफसर रह गए दंग

Thu, 08 Sep 2022 09:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
नगर निगम का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में अजब मामला सामने आया है। नगर के समीप गांव राजपुर बांगर में प्राचीन स्थल पर नगर निगम की टीम कब्जा लेने के लिए गई तो नगर निगम का एक कर्मचारी अजीब हरकत करने लगा। उसे देखकर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। जमीन पर बैठकर नगर निगम कर्मचारी हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने लगा और कहने लगा कि प्राचीन स्थल के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ न करें। आप बदलाव कर रहे हो, अच्छी बात है। उसने कहा कि हजारों साल से नाग-नागिन के रूप में इसी स्थल में उसका वास है। विकास करिए लेकिन प्राचीनता को न बदलिए। उसकी बातें सुनकर अफसर भी घबरा गए। बाद में अधिकारियों ने हाथ जोड़ कहा कि आपकी इजाजत तो काम करूं जिस कर्मचारी पर देवता थे। जब उसने कहा कि इजाजत है तब वहां से अतिक्रमण हटाया गया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन

2 of 5
प्राचीन बावड़ी - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के समीप राजपुर बांगर में प्राचीन स्थल है। यह स्थान अभिलेखों में बावड़ी के नाम से अंकित है। बताया जाता है कि यह स्थल हजारों साल पुराना है। अब नगर निगम उसका सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीम प्राचीन स्थल को कब्जामुक्त करने पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 5
कर्मचारी की हरकत देख अफसर हुए हैरान - फोटो : अमर उजाला
स्थल के निरीक्षण के दौरान नगर निगम का एक कर्मचारी अचानक जमीन पर बैठ गया। हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने लगा। यह देखकर नगर निगम की टीम के हाथ-पैर फूल गए। अधिकारी भी आश्चर्यचकित हो गए।

4 of 5
काफी देर तक झूमता रहा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम का कर्मचारी कह रहा था कि हजारों साल से वह यहां रह रहा है। नाग-नागिन के रूप में लंबे समय से इसी स्थल में उसका वास है। प्राचीन स्थल के साथ और उसके स्वरूप के साथ छेड़छाड़ ना हो। विकास करना है करिए लेकिन प्राचीनता को न बदलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नगर निगम का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी काफी देर तक जमीन पर बैठा रहा। उसके हाव-भाव देखकर टीम ने कार्रवाई रोक दी। सभी हैरान थे कि आखिर कर्मचारी ऐसे क्यों कर रहा है। जब वह सामान्य हुआ तो कार्रवाई दोबारा शुरू हुई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें