फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे मंदिर ले चलो...', पुलिस के सामने हंसता रहा; छात्रा को गोली मारने वाले 'खलनाक' राहुल को पछतावा नहीं

Sun, 27 Jul 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी में एकतरफा आकर्षण में एक सिरफिरे ने शनिवार को रानी मंदिर में पूजा कर रही बीएससी की छात्रा को तीन गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
1 of 9
युवक ने छात्रा को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में एकतरफा आकर्षण में एक सिरफिरे ने शनिवार सुबह मोहल्ला चौथियाना के रानी मंदिर में पूजा कर रही बीएससी की छात्रा को तीन गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। घायल युवती का नाम दिव्यांशी राठौर (21) है।

पुलिस ने वारदात के तीन घंटे में ही आरोपी राहुल दिवाकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 9
मंदिर में छात्रा को मारी गोली, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ला चौथियाना स्थित रानी मंदिर में शिव परिवार स्थापित है। मंदिर से महज 50 मीटर दूर रहने वाली दिव्यांशी शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पूजा करने गई थी। मंदिर के गर्भगृह में जब वह जलाभिषेक कर रही थी तो रानी मंदिर वाली गली में रहने वाला राहुल दिवाकर वहां पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 9
गोली लगने से घायल छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी राहुल ने गर्भगृह का गेट बंद कर दिव्यांशी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से दिव्यांशी घायल हो गई। एक गोली माथे को रगड़ती हुई निकल गई। वहीं दूसरी व तीसरी गोली कंधे व पेट में लगी। 

4 of 9
इसी मंदिर में छात्रा को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मंदिर में पहुंचे। दिव्यांशी का चचेरा भाई यश राठौर भी आ गया। उसने मंदिर की सीढ़ियों से भाग रहे आरोपी राहुल दिवाकर को देख लिया। आनन-फानन दिव्यांशी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
गोली लगने से घायल छात्रा, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात ऑपरेशन हुआ। कंधे से एक गोली निकाली गई है। सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह फोर्स और एफएसएल यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 9
सिरफिरा हमलावर - फोटो : अमर उजाला
राहुल को पछतावा नहीं, हंसता रहा और बोला, मुझे मंदिर ले चलो
आरोपी राहुल दिवाकर के संबंध में पुलिस ने बताया कि वह सनकी मिजाज का है। उसे वारदात का कोई पछतावा नहीं। मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां भी वह हंसता रहा और पुलिस से कहने लगा कि उसे मंदिर लेकर चलो।
 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस लाइन में ट्रेनी सिपाही ने खाया जहरीला पर्दाथ - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने दिव्यांशी को खून देने के लिए भेजे दस पुलिसकर्मी
गोलियां लगने के कारण दिव्यांशी का अधिक खून बह गया। जब उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया तो एसपी गणेश प्रसाद साहा ने तत्काल वहां दस पुलिसकर्मियों को रवाना किया ताकि रक्त की जरूरत पड़ने पर तत्काल इंतजाम किया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाज का खर्च भी उठाएगी।

8 of 9
दिव्यांशी को किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला
पिता पर भी लगा था हत्या का इल्जाम
छात्रा के चचेरे भाई यश राठौर ने बताया कि आरोपी राहुल रंगबाज किस्म का है। वह अपने साथ हमेशा तमंचा रखता है और इससे इलाके के लोगों को भयभीत भी करता है। उसके पिता पर भी हत्या का इल्जाम लगा था। इलाके में इनके खिलाफ कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं होता। पूर्व में हुई घटना में समझौता का भी यही कारण रहा था।


 
विज्ञापन

9 of 9
मंदिर का गर्भगृह - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद आरोपी के घर से उसकी फोटो लेकर पुलिस ने तलाश शुरू की। सूचना मिली कि वह इटावा भागने की फिराक में है और करहल के रास्ते बाइक से जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मुठभेड़ के बाद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले का केस भी दर्ज किया गया है।-अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी, मैनपुरी

यह भी पढ़ें: UP: एकतरफा आकर्षण... सनक में राहुल बना खलनायक, पांच साल से पड़ा था दिव्यांशी के पीछे; अब मारीं तीन गोलियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें