फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एकतरफा आकर्षण... सनक में राहुल बना खलनायक, पांच साल से पड़ा था दिव्यांशी के पीछे; अब मारीं तीन गोलियां

Sun, 27 Jul 2025 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक सिरफिर ने बीएससी की छात्रा को तीन गोलियां मारीं। एकतरफा आकर्षण और सनक में आरोपी खलनायक बन गया। आरोपी छात्रा के पीछे पांच साल से पड़ा था। आरोपी पहले भी परिवार पर हमला कर चुका है। 
विज्ञापन
1 of 11
बीएससी छात्रा को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के मैनपुरी में एकतरफा आकर्षण में एक सिरफिरे ने शनिवार को रानी मंदिर में पूजा कर रही बीएससी की छात्रा को तीन गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। घायल युवती का नाम दिव्यांशी राठौर (21) है। पुलिस ने वारदात के तीन घंटे में ही आरोपी राहुल दिवाकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दिव्यांशी को किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला
एकतरफा आकर्षण, सनक में राहुल बना खलनायक
बीएससी में पढ़ने वाली दिव्यांशी के चचेरे भाई यश राठौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल दिवाकर उनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गली में ही रहता है। पेशे से कार ड्राइवर आरोपी उनकी बहन से एकतरफा आकर्षित था। बहन ने उससे बात करने से मना कर दिया था। दो साल पहले भी उसने इसी सनक में उनके परिवार की गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं हालांकि तब इस मामले में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

3 of 11
सिरफिरा हमलावर - फोटो : अमर उजाला
यश ने बताया कि उसके चाचा और दिव्यांशी के पिता सुशील कुमार की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में चाची पूनम राठौर और उनकी चार बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। अन्य तीन अविवाहित हैं। दिव्यांशी तीसरे नंबर की है। वह बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। 

4 of 11
पुलिस लाइन में ट्रेनी सिपाही ने खाया जहरीला पर्दाथ - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांशी की परिजन शादी करना चाह रहे हैं। उसके लिए रिश्ते भी देख रहे हैं। इस बात की भनक राहुल को लग गई थी। वह दिव्यांशी पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए मना कर देती थी।

 
विज्ञापन

5 of 11
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें की थीं गठित
आरोपी राहल दिवाकर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई। करीब 11:30 बजे करहल रोड पर नगला जुला के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने राहुल को घेर लिया।

 
विज्ञापन

6 of 11
मंदिर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है।
 
विज्ञापन

7 of 11
मंदिर का गर्भगृह - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने दिव्यांशी को खून देने के लिए भेजे दस पुलिसकर्मी
गोलियां लगने के कारण दिव्यांशी का अधिक खून बह गया। जब उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया तो एसपी गणेश प्रसाद साहा ने तत्काल वहां दस पुलिसकर्मियों को रवाना किया ताकि रक्त की जरूरत पड़ने पर तत्काल इंतजाम किया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाज का खर्च भी उठाएगी।

8 of 11
दिव्यांशी का भाई - फोटो : अमर उजाला
जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, फास्ट ट्रैक की तर्ज पर सजा दिलाने पर रहेगा जोर: डीआईजी
आगरा रेंज डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी ने दुस्साहसिक वारदात की है। उसको कड़ी सजा कराई जाएगी। पूरे केस पर वह खुद निगाह बनाए हुए हैं। अधीनस्थों को आदेश दिया है कि आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य एकत्रित करें। 

9 of 11
गोली लगने से घायल छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक साक्ष्यों को वरीयता पर रखा जाए। इन सभी को मजबूती के साथ चार्जशीट में शामिल किया जाए। साथ ही मजबूत गवाही ली जाए। डीआईजी ने कहा कि उनका प्रयास इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक की तर्ज पर कराने और आरोपी को जल्द कड़ी सजा दिलाने का है।

10 of 11
गोली लगने से घायल छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता पर भी लगा था हत्या का इल्जाम
यश राठौर ने बताया कि आरोपी राहुल रंगबाज किस्म का है। वह अपने साथ हमेशा तमंचा रखता है और इससे इलाके के लोगों को भयभीत भी करता है। उसके पिता पर भी हत्या का इल्जाम लगा था। इलाके में इनके खिलाफ कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं होता। पूर्व में हुई घटना में समझौता का भी यही कारण रहा था।

 
विज्ञापन

11 of 11
इसी मंदिर में छात्रा को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद आरोपी के घर से उसकी फोटो लेकर पुलिस ने तलाश शुरू की। सूचना मिली कि वह इटावा भागने की फिराक में है और करहल के रास्ते बाइक से जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मुठभेड़ के बाद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले का केस भी दर्ज किया गया है।-अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी, मैनपुरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें