सावन के महीने में आगरा में आधी से भी कम बारिश हुई है। जून में मानसून आने के बाद से लेकर मंगलवार तक आगरा में केवल 163.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो वह सामान्य से 42 प्रतिशत कम है। सावन सूखा चला गया, लेकिन अब लोगों की उम्मीदें भादो के महीने से लगी है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आगरा समेत आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
ब्रज में कम हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में भादो के महीने में बीते सालों में बारिश अच्छी होती रही है। किसानों को भी उम्मीद है कि अगस्त में बारिश बेहतर हो जाने के बाद उनके लिए आसानी रहेगी। पांच साल में आगरा-मथुरा में यह पहला मौका है जब सावन सूखा बीता हो। 2019 की जुलाई में आगरा में जहां 576.8 मिमी बारिश हुई तो 2018 की जुलाई में 453 मिमी बारिश हुई थी। 2016 में भी 535 मिमी बारिश ने आगरा और पड़ोसी जिलों को खूब भिगोया था।
विज्ञापन
3 of 5
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिन अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्मी रही।
4 of 5
बारिश में भींगते हुए जातीं युवतियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उमस के कारण दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे लेकिन शाम को 7 बजे अर्जुन नगर क्षेत्र की ओर बादल गरजने और चमकने लगे। हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं।