फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami: नंदभवन में 11 अगस्त को मनाया जाएगा कान्हा का जन्मदिन, बधाई का दौर शुरू

Fri, 07 Aug 2020 06:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण के नंदगांव में नंदीश्वर पहाड़ी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में 11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पूर्णिमा की रात से नंदभवन में बधाई गायन कर उत्सव का श्री गणेश किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से बोलो री नाहिंन की बिटिया नगर बुलावौ देय एवं आज बधायौ ब्रजराज कें रानी जायौ मोहन पूत आदि पदों का गायन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्म की बधाई गायन का क्रम नंदभवन में लगातार जारी है। समाज गायन का यह क्रम कृष्ण पक्ष नवमी तक चलेगा। पूर्णिमा से द्वितीया तक रात में 8 से साढ़े नौ बजे तक समाज गायन का आयोजन किया जाएगा। द्वितीया से दोपहर में 12 बजे तथा रात में 8:30 बजे से दो बार समाज गायन किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
नंदभवन के सेवायत सुशील गोस्वामी, डॉ. भुवनेश गोस्वामी ने बताया कि हर बार की तरह परंपरागत खुर गिनती रीति (दिन गिनती) से इस बार नंदगांव में 11 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

4 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव में जन्माष्टमी एवं अन्य त्योहार खुर गिनती रीति से मनाए जाते हैं। इसी के चलते कई बार त्योहार मनाने के लिए तिथि में विविधिता आ जाती है। नंदगांव में रक्षाबंधन के बाद ठीक आठवें दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कोई भी तिथि बढ़ने घटने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बार छठवीं तिथि बढ़ रही है। इसके चलते 12 अगस्त को अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी, लेकिन खुर गिनती के हिसाब से नंदगांव में 11 को ही मनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें