फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए संतोष के परिवार की वेदना, पगार-पेंशन बंद, स्मारक बनाना भी भूली सरकार

Fri, 13 Mar 2020 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शहीद संतोष का परिवार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के बाह कस्बा में एलओसी पर 18 नवंबर को हुए आईईडी ब्लास्ट में पुरा भदौरिया गांव के संतोष कुमार सिंह शहीद हो गए थे। सोमवार को पहली होली पर शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वीरनारी विमला देवी, बेटियां दीक्षा, प्रिया, बेटे अभय प्रताप सिंह के साथ समाधि स्थल पर पहुंची। उपेक्षित समाधि स्थल को देखकर वह बिलख पड़ीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सांसद, डीएम, एसएसपी ने दिया कंधा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहीद के अंत्येष्टि स्थल पर वीरनारी विमला देवी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया था। वहीं 25 लाख का चेक दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
अंत्येष्टि स्थल पर वीरनारी विमला देवी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने शहीद स्मारक और शहीद मार्ग की मांग भी रखी थी। लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी सरकार शहीद स्मारक नहीं बनवा सकी है। शहीद मार्ग का नामकरण नहीं हुआ है। 

4 of 5
शहीद संतोष का परिवार - फोटो : अमर उजाला
शहीद परिवार को मिलने वाली जमीन आदि की सुविधा भी अब तक नसीब नहीं हुई है। वीरनारी विमला देवी का कहना है कि शहीद की पगार की बात तो दूर पेंशन तक बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उनके घर पर पहुंचे लोगों ने भी उपेक्षा पर रोष जताया। ग्रामीण भी सपूत को याद कर भावुक हो उठे। वीरनारी को ढांढस बंधाने के दौरान दोनों बेटियां भी अपनी आंखों में आंसू रोक नहीं पा रही थीं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें