फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कुकर्म के बाद हुई थी नौ साल के बालक की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा

Mon, 31 May 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में नौ साल के बालक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कुकर्म के बाद मासूम की हत्या हुई थी। उसके गले को ब्लेड से काटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा क्षेत्र का रहने वाला बालक शनिवार दोपहर 12 बजे मां से खेलने के लिए जाने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। शाम को उसकी लाश वन विभाग के जंगल में पड़ी मिली थी। उसके गले को रेता गया था। शौच के लिए जंगल में आए गुलशन ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। 

विज्ञापन


बालक की हत्या का आरोप मां ने अपने पति पर लगाया था। उनकी दूसरी शादी हुई थी। बालक महिला के पहले पति का बेटा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सौतेले पिता से पूछताछ की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा हुआ है। 

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई। वहीं उसके गले को भी ब्लेड से रेता गया है। इस मामले में 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। इनमें सौतेला पिता भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए, लेकिन बालक नजर नहीं आया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बालक की हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है। किसी जानकार पर ही हत्या का शक है। चार टीमों को लगाया गया है। 

लोगों ने की थी शिकायत 
बालक की हालत देखकर ही क्षेत्र के लोगों ने कुकर्म की आशंका जाहिर की थी। यह भी बताया था कि जंगल में जुआ खेला जाता है। युवक नशा भी करते हैं। दिन और शाम में भीड़ लगी रहती है। पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पिछले दिनों सिकंदरा के गैलाना में जंगल में एक किशोरी की हत्या कर दी गई थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। दो आरोपी पकड़े गए थे। 

जानकार पर शक 
पुलिस का कहना है कि बालक के साथ कुकर्म किया। वह घर जाने पर आरोपी के बारे में बता देता। इससे आरोपी पकड़ा जाता। इसलिए बालक की हत्या कर दी गई। ऐसा कोई जानकार ही कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें