नववर्ष 2020 के आगमन पर धर्म और आस्था की नगरी मथुरा और वृंदावन में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से आए भक्त ब्रज के मंदिरों में राधाकृष्ण की जय-जयकार कर रहे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में तो एक दिन पहले ही दर्शन को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां आए भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर नववर्ष में सुख-शांति की मंगलकामना कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रोशनी में नहाता प्रेम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर भक्तों की भीड़ बांकेबिहारी सहित इस्कॉन, निधिवन, प्रेम मंदिर, श्रीराधाबल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, रंगनाथ मंदिर, गोविंददेव मंदिर, मदन मोहन मंदिर में नजर आई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के भक्त इन मंदिरों में ठाकुर जी के दर्शन की कतार में लगे रहे।
विज्ञापन
3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव इस कदर अधिक था कि मंदिर प्रशासन को बार-बार भक्तों से दर्शन के बाद जल्द बाहर निकलने और प्रतीक्षा कर रहे भक्तों को स्थान देने का आग्रह करना पड़ रहा था। मंगलवार की सुबह से शाम तक यही दौर वृंदावन के अधिकांश मंदिरों में देखने को मिला। इसके चलते सड़कों पर भी भीड़ का दबाव बना रहा।
4 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में प्रवेश के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग रहीं। कड़ाके की ठंड में देश-विदेश से आए श्रद्धालु उत्साह से सराबोर दिखे। वहीं नववर्ष को लेकर जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। नए साल की पहली सुबह अपने आराध्य के दर्शन से करने की अभिलाषा लेकर लाखों भक्त यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
लड्डू गोपाल के लिए पोशाक खरीदती श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी की नगरी में दर्शन को आए भक्त अपने साथ अपने लड्डूगोपाल को भी लाए हैं। यहां कोई उनके लिए गर्म पोशाक खरीद रहा है तो कोई राधाकृष्ण के नाम का वस्त्र। मंदिरों के आसपास दुकानों पर लड्डू गोपाल जी के लिए खरीददारी करने वालों की मंगलवार को भीड़ जुटी रही। पंजाब होशियारपुर से परिवार के साथ दर्शन को आई गीता ने बताया कि बांकेबिहारी की नगरी में नए साल की शुरुआत यादगार रहेगी।
भक्तों की भीड़ को देखते हुए वृंदावन में एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। बाहरी इलाकों में वाहनों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगाई गई है, वहीं श्रीबांकेबिहारी मंदिर से जुड़े रास्तों पर भी ऐसे ही प्रबंध हैं। चौराहा-तिराहों पर पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान यातायात की व्यवस्था पर है। किसी तरह नए साल में वृंदावन की सड़कों पर जाम न लग जाए, इसकी कोशिश की जा रही है।