फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग के युवक की हत्या में नया मोड़, पत्नी सहित छह पर मुकदमा, सामने आईं ये बातें

Mon, 17 Feb 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

दिल्ली के शाहीनबाग निवासी युवक की हत्या में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
मृतक कपिल की पत्नी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दिल्ली के शाहीन बाग निवासी युवक की हत्या के मामले में बहन की तहरीर पर मृतक की पत्नी, सास, दो साले सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज हुआ है। थाना रसूलपुर पुलिस ने पत्नी और सास को हिरासत में ले लिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक की मां-बहन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार को दिल्ली के शाहीन बाग निवासी कपिलचंद्र पुत्र ब्रह्मचंद्र का शव थाना रामगढ़ क्षेत्र के बंबा बाईपास किनारे स्थित नाले में मिला था। शव की शिनाख्त उसकी बहन राखी और मां ब्रह्मवती ने जिला अस्पताल की थी। मामले में बहन और मां ने मृतक की पत्नी और ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर थाना पुलिस ने मृतक कपिल की पत्नी एवं सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक कपिल की मां-बहन - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में मृतक की बहन राखी ने मृतक के ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराई है। राखी ने कहा कि भाई कपिल एवं भाभी खुशबू के बीच भरण पोषण को लेकर विवाद चल रहा था। कपिल 10 फरवरी को तारीख करने फिरोजाबाद आया था। आरोप है कि उसकी पत्नी खुशबू भतीजे जिगर की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर कपिल को अपने घर ले गई थी। इसके बाद से कपिल का फोन बंद जा रहा था। 

4 of 6
मृतक कपिल की पत्नी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
राखी ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने कपिल की की हत्या कर शव को नाले में फेंका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना रसूलपुर भोले की ठार आसफाबाद निवासी मृतक की पत्नी खुशबू पुत्री किशनलाल, सास बिट्टनश्री, साले सुनील, ब्रजेश, रिंकी पुत्री किशनलाल एवं ममता पत्नी सुनील के खिलाफ दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक कपिल के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया थाना रामगढ़ क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त होने के साथ मृतक की बहन की तहरीर पर हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या क्यों की गई ? जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक कपिल की मां और बहन - फोटो : अमर उजाला
मृतक कपिल की मां ब्रह्मवती देवी और बहन राखी का कहना है कि 10 फरवरी को बेटे से संपर्क नहीं होने पर वो 11 फरवरी को फिरोजाबाद आए थे। थाना रसूलपुर गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहां से थाना मटसेना भेज दिया। मुख्यालय चौकी पर भी सुनवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है यदि पुलिस उसी दिन सक्रिय हो जाती तो शायद कपिल की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें