फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखकर बोले न्यूजर्सी के गर्वनर- आज पूरी हुई 'चाहत', पत्नी भी रही साथ

Mon, 16 Sep 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजर्सी के गवर्नर पत्नी टैमी मर्फी के साथ ताजमहल में - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने पत्नी टैमी मर्फी के साथ रविवार को ताजमहल का दीदार किया। संगमरमरी स्मारक को देख गवर्नर बरबस ही बोल उठे, बरसों पुराना सपना आज पूरा हुआ। वह लगभग घंटेभर ताज में रहे। इस दौरान वह पच्चीकारी से लेकर इसका इतिहास जानने को उत्सुक दिखे। उनके साथ 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी था।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में न्यूजर्सी के गवर्नर पत्नी टैमी मर्फी के साथ - फोटो : अमर उजाला
न्यूजर्सी के गवर्नर सुबह लगभग 10.15 बजे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पहुंचे। दुनियाभर को आकर्षित करने वाले ताज को देखकर वह भी इसकी धवलता के कायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
न्यूजर्सी के गवर्नर पत्नी टैमी मर्फी के साथ ताजमहल में - फोटो : अमर उजाला
गवर्नर और उनकी पत्नी स्मारक की दीवारों पर हो रही पच्चीकारी से काफी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म से स्मारक को निहारने के दौरान उनके मुंह से बस यही निकल रहा था, ब्यूटीफुल...ब्यूटीफुल। 
 

4 of 5
सेंट्रल टैंक स्थित डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचाते गर्वनर और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
गवर्नर और उनकी पत्नी भी खुद को सेंट्रल टैंक स्थित डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाने से नहीं रोक सके। मर्फी ने अपने साथ चल रहे गाइड को बताया कि वह कई बार भारत आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल का भ्रमण करते न्यूजर्सी के गवर्नर और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल भ्रमण का कार्यक्रम भी कई बार बनाया लेकिन किन्हीं कारणों से यहां नहीं पाए। अब जाकर ताजमहल देखने का उनका सपना पूरा हुआ है। कहा कि यहां गुजारे सुनहरे पल उन्हें हमेशा याद रहेंगे। गाइड नितिन सिंह ने ताज के इतिहास के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें