नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत को परिजन आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। शायद इसीलिए पुलिस को भी दबाव में आकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी है। एक ओर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आत्महत्या का आधार बता रही है। वहीं परिजन इसी रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों से बातचीत के बाद परिजन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। परिजनों का पहला सवाल है कि आत्महत्या के मामलों में फंदे का निशान पीछे की तरफ नहीं आता है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गर्दन पर चारों और निशान होने का जिक्र किया गया है। इसी तरह छात्रा की कंठिका में फ्रैक्चर नहीं है, जबकि आत्महत्या के मामलों में इस हड्डी में फ्रैक्चर होता है।
विज्ञापन
3 of 5
एसपी और डीएम पहुंचे नवोदय विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत के मामले में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्राथमिक जांच एवं स्थानीय पूछताछ में पाया गया कि छात्रा ने छात्रावास के डॉरमेट्री के पास स्थित कमरे में फांसी लगाई है। प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का पाया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगने के कारण दम घुटना बताया गया है।
4 of 5
छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को छात्रा की मौत के बाद लोगों में रोष है। लोग छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार शाम शहर के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर छात्रा के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने अफसरों से न्याय दिलाने की भी मांग की।
इसी पंखे पर चुनरी डालकर आत्महत्या की, फोरेंसिक टीम जांच करती हुई (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ब्वॉयज हॉस्टल के आरोपी छात्र व अन्य द्वारा कमेंट को लेकर विवाद तब गहराया जब किसी छात्रा ने आरोपी छात्र के बड़े भाई को फोन करके उसकी हरकतों के बारे में जानकारी दी। बड़े भाई ने छात्र की डांट लगाई तो वह गुस्से में आ गया। फोन मरने वाली छात्रा ने नहीं किया था, लेकिन उसके बाद भी उसी का नाम आया। छात्र द्वारा छात्रा से कहासुनी हुई तो छात्रा ने परिजनों से शिकायत की। कुछ दिन पूर्व छात्रा की मां छात्रावास पहुंची, वहां छात्र को भी बुलाया गया। मामला पुराना होने की वजह से दोनों को दोबारा गलती न करने की बात कहते हुए मामला निपटा दिया गया था। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रा ने खुदकुशी क्यों कि इस वजह का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा।