मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने शुरू की जांच
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के पिता ने बताया कि एसआईटी अध्यक्ष एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि अब मामले की जांच वे और उनकी टीम कर रहे हैं। हर बिंदु पर गहराई से जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा सामने आ जाएगा। एफआईआर में नामजद किए गए लोगों से पूछताछ के बारे में भी उन्होंने बताया। कहा कि, जल्द ही जांच पूरी कर वे रिपोर्ट उच्च न्यायालय को देंगे। परिजनों को सुरक्षा का भी आश्वासन दिया। बाद में उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर भेज दिया गया। छात्रा के परिजनों को पुलिस रविवार रात की घर छोड़ने गई थी। इसके बाद से ही उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। परिजनों की सुरक्षा के लिए कुल पांच पुलिसकर्मी सोमवार को भी घर के बाहर मौजूद रहे।