फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा हलुवा, पूड़ी और छोले, जानिए किसने तैयार किया था यह स्पेशल मेन्यू

Mon, 11 Feb 2019 07:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन चंद्रोदय मंदिर परिसर में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा परोसी जाने वाली 300 करोड़वी थाली का अनावरण किया। इसके प्रतीक स्वरूप प्रधानमंत्री ने चार स्कूलों के 20 बच्चों को खाना परोसा। उनके साथ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां बच्चों को रोटी और पूड़़ी खिला रहे थे तो राज्यपाल राम नाईक हलुवा बांट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बच्चे तक छोले लेकर पहुंचे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी कुछ बच्चों को अपने हाथ से भी खाना खिलाया और पूछा भी, बेटा कैसा लगा खाना। सभी ने तारीफ की।
विज्ञापन

3 of 11
बच्चे को खाना खिलाते प्रधानमंत्री
जिस बच्चे की थाली में पूड़ी खत्म हो जाती प्रधानमंत्री उसकी प्लेट में ही दूसरी पूड़ी रख देते थे। बच्चों ने भी इस दावत का पूरा लुत्फ उठाया। बड़े आनंद के साथ भोजन किया। आनंद होता भी क्यों नहीं। उन्हें खाना पीएम, सीएम और राज्यपाल खिला रहे थे। प्रधानमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय देवी आट्स के कक्षा पांचवीं के छात्र योगेश को स्वयं अपने हाथों से भोजन कराया। 

4 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन
अक्षयपात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों छह बच्चों को मंच पर भोजन थाली प्राप्त करने का मौका मिला। मेवा से भरे पात्र को प्रधानमंत्री ने बच्चों को भेंट किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से सवाल भी किए जिनका उन्होंने बखूबी उत्तर दिया।
विज्ञापन

5 of 11
स्कूली बच्चों को खाना परोसते प्रधानमंत्री मोदी
प्राथमिक विद्यालय मघेरा के कक्षा पांच के छात्र मुकेश से पीएम मोदी ने उसके पसंदीदा खेल के बारे में पूछा तो उसने हॉकी को अपना पसंदीदा खेल बताते हुए भविष्य में हॉकी खिलाड़ी बनने की बात कही। इस पर पीएम ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
बच्चों को खाना परोसते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला रामताल के कक्षा सात के छात्र गब्बर से प्रधानमंत्री ने पूछा कि तुम्हें पढ़ने में कौन सा विषय अच्छा लगता है। इस पर गब्बर ने भी बेबाकी से हिंदी, अंग्रेजी को अपना प्रिय विषय बताया। प्रिय खेल कबड्डी बताया। 
विज्ञापन

7 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन
प्राथमिक विद्यालय वाटी की कक्षा सात की छात्रा मनीषा व छात्र राधेश्याम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ से प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए पूछा कि तुम जानते हो ये कौन हैं। चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट के साथ दोनों ने उत्तर दिया कि हां ये तो मोदी जी हैं। 

8 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन
प्राथमिक विद्यालय की कक्षा सात की गोंदा आट्स की छात्रा मोहिनी व वर्षा ने बताया कि मोदी ने उनसे कहा कि ऐसे ही पढ़ते रहो, आगे बढ़ते रहो। बच्चों ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमें भी देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका इतनी आसानी से मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि मिले तो हम हैं लेकिन घरवालों को भी इस बात की बड़ी खुशी हुई है। 

9 of 11
'सरकार' ने गरीब बच्चों को परोसा भोजन
बच्चों को खिलाए जाने वाले भोजन को टेस्टी बनाने के लिए मशहूर सेफ संजीव कपूर ने एडवाइजरी बनाई। उन्होंने ही कार्यक्रम का स्पेशल मेन्यू तैयार किया था। बातचीत में संजीव कपूर ने बताया कि वह संस्था से लंबे से जुड़े हुए हैं। हर खाना स्पेशल हो यही प्रयास रहता है। हर माह इसे बेहतर करने की कोशिश होती है। 

10 of 11
अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र, मुख्यमंत्री
संजीव कपूर ने बताया कि संस्था द्वारा इसकी शुरुआत दाल, चावल से की गई थी। फिर धीरे-धीरे हफ्ते में एक मीठा, खीर इसमें शामिल किया गया। आज का दिन स्पेशल था तो मेन्यू भी स्पेशल होना चाहिए था। इसके लिए मेन्यू में थोड़ा परिवर्तन करते हुए इसमें दाल, चावल, रोटी के अलावा छोले व गाजर का हलुवा बनवाया गया है।
विज्ञापन

11 of 11
छात्रा को सम्मानित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अक्षयपात्र फाउंडेशन के 38 सेंटरों पर किया गया। लखनऊ, बंगलूरू अहमदाबाद व राजस्थान के सेंटर के बच्चों को इस कार्यक्रम से सीधा जोड़ा गया था। सोशल मीडिया फेसबुक, यूट्यूब के अलावा दूरदर्शन पर भी कार्यक्रम की हर गतिविधि लाइव दिखाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें