फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से खाना खाकर खिल उठे गरीब बच्चों के चेहरे, देखिए तस्वीरें

Mon, 11 Feb 2019 03:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 8
बच्चों को खाना परोसते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन के अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहां गरीब बच्चों को भोजन खिलाया। उनके साथ यूपी के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद ने भी बच्चों को भोजन परोसा। यह कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को 300 करोड़वीं थाली परोसे जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
लोगों का अभिवादन स्वाकीर करते प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय कार्यक्रम से करीब आधे घंटे देरी से अक्षय पात्र परिसर पहुंचे। यहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने किया। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे पूरा पंडाल मोदी मोदी के नारों से गूंजा उठा। मोदी ने हाथ उठाकर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता और स्वस्थ बचपन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि पोषकता के साथ, अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन बच्चों को मिले। जैसे मजबूत इमारत के लिए नींव का ठोस होना जरूरी है। वैसे ही विकसित देश के लिए शक्तिशाली और स्वस्थ बचपन का होना जरूरी है।

4 of 8
मंच पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बचपन के आसपास मजबूत सुरक्षा घेरा बनाने का प्रयास कर रही है। इस सुरक्षा के तीन पहलू हैं, खानपान, टीकाकरण और स्वच्छता। अब बदली परिस्थितियों में पोषकता के साथ, पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन बच्चों को मिले, ये सुनिश्चित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि गौ माता के दूध का कर्ज इस देश के लोग नहीं चुका सकते हैं। गाय हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की मदद के लिए अब बैंकों के दरवाजे खोल दिए गए हैं। अब बैंकों से तीन लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
गरीब बच्चों को खाना परोसा
पंडाल में मौजूद लोगों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री ने गरीब बच्चों को भोजन परोसा। 
विज्ञापन

7 of 8
बच्चे को खाना खिलाते प्रधानमंत्री
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया। प्रधानमंत्री के हाथों खाना खाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन

8 of 8
स्कूली बच्चों को खाना परोसते प्रधानमंत्री मोदी
अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भोजन परोसते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें