फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया के जन्म के बाद गोकुल में नंदोत्सव की धूम, लाला की छीछी लूटने को उमड़े भक्त

Mon, 26 Aug 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
गोकुल में नंदोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शनिवार की मध्य रात्रि श्रीकृष्ण के जन्म के बाद रविवार को गोकुल गांव में नंदोत्सव की ऐसी धूम मची कि उल्लास, उमंग और उत्साह की त्रिवेणी एक साथ प्रवाहित होती नजर आई। गोकुल की गलियां 'नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की' 'गोकुल में मचा हल्ला, जसोदा जायो लल्ला' के स्वरों से गूंज उठीं। 
विज्ञापन

2 of 5
गोकुल में नंदोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन भक्तों का रेला गोकुल की ओर बढ़ चला। भक्तों की भीड़ अंधेरा छंटने से पहले ही यहां पहुंच गई। 'नंद घर जन्मे लाल कन्हाई, गोकुल में बजत बधाई' के स्वरों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए। कन्हैया के जन्म की खुशी में भक्तों ने फल, मेवा, कपड़े, खेल, खिलौने लुटाए।  
विज्ञापन

3 of 5
लाला की छीछी लूटने को मची होड़ - फोटो : अमर उजाला
गोकुल में नंदोत्सव के तहत नंदभवन पर तड़के ही कान्हा के जयकारे गूंजने लगे। हर कोई एक-दूसरे को लाला के जन्म की बधाई देता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद धूमधाम से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें लाला की छीछी (हल्दी व दही का मिश्रण) लुटाई गई। इसे लूटने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। 

4 of 5
गोकुल में नंदोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
स्वरूपों के साथ चल रही खुदा बक्श शहनाई पार्टी द्वारा प्रस्तुत... कान मैं तेरे कछु कह गई होगी, भयौ नंद-यशोदा के लल्ला बधाई बाज रही आदि भजनों पर ग्वाल-बाल नाचते गाते चल रहे थे। गोकुल के नंद चौक पर उपहार लूटने की श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। 

ये भी पढ़ें: ब्रज में नंदोत्सव की धूम, गोकुल की गलियों में मना लाला के आने का उत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नंदोत्सव की ऐसी धूम मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित केशवदेव मंदिर, वृंदावन के राधारमण मंदिर, राधादामोदर, प्रियाकांत जू मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में देखने को मिली। इस मौके पर लाला की छीछी के साथ जमकर उपहार लुटाए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें