फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में नाग-नागिन के जोड़े का 'डांस'... देखकर दंग रह गए ग्रामीण, यहां देखिए तस्वीरें

Sat, 27 Jun 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
1 of 5
नाग-नागिन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता नजर रहा है। आसपास ग्रामीणों की भीड़ है। कुछ युवक मोबाइल से इसका वीडियो बना रहे हैं। करीब दो मिनट के इस वीडियो में नाग-नागिन का यह रूप देख ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 5
खेत में नाग-नागिन - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो टूंडला तहसील के गांव पंवारी का है। शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों ने गांव के समीप एक खेत में नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां करते हुए देखा। इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई। 
विज्ञापन

3 of 5
खेत में नाग-नागिन - फोटो : अमर उजाला
नाग-नागिन के जोड़े को देखने के लिए खेतों में ग्रामीण की भीड़ जुट गई। एक-दूसरे लिपटे नाग-नागिन जमीन पर सीधा खड़े हो जा रहे थे। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। 

4 of 5
खेत में नाग-नागिन - फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे तक नाग-नागिन अठखेलियां करते रहे। जब लोगों की चहलकदमी बढ़ी तो झाड़ियों में घुस गए। इस दौरान कुछ युवकों ने इसका वीडियो बना लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाग-नागिन को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गांव के पदम सिंह प्रधान और संजू कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता है कि नाग-नागिन का जोड़ा इस तरह से प्रेमालाप करता है। यह शुभ माना जाता है और अच्छी बारिश के संकेत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें