फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः बाइक पर लाश रखकर पांच किलोमीटर दूर फेंकी, पत्नी से बात करने पर भाई की हत्या

Thu, 19 Dec 2019 04:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी विजयपाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 12 दिसंबर से लापता चल रहे डौकी क्षेत्र के नगला टांक निवासी युवक की हत्या कर शव को बोरे में डालकर झरना नाले के पास फेंक दिया गया था। हत्या उसके तहेरे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर अपने घर पर की थी। हत्या के आरोपी तहेरे भाई विजयपाल को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसने जो घटनाक्रम बताया वो बेहद सनसनीखेज है। पढ़िए पूरा हत्याकांड...
विज्ञापन

2 of 5
मृतक अजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डौकी के नगला टांक निवासी पल्लेदार अजय कुमार (25) की हत्या के आरोपी तहेरे भाई विजयपाल को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसकी पत्नी प्रेमलता अभी फरार है। पुलिस द्वारा पत्नी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक पर शव को रखकर पांच किलोमीटर दूर झरना नाला के जंगल में फेंककर आया था।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में विजयपाल - फोटो : अमर उजाला
नगला टांक निवासी राम अवतार सिंह तोमर का बेटा अजय कुमार 12 दिसंबर को लापता हो गया था। 14 दिसंबर को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने तहेरे भाई विजयपाल पर शक जताया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे सख्ती से पूछताछ की थी।

4 of 5
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी विजयपाल से पूछताछ में पता चला कि अजय उसकी पत्नी प्रेमलता से बात करता था। इस बारे में विजयपाल को भी पता चल गया था, इसलिए हत्या की योजना बनाई थी। पत्नी को भी साजिश में शामिल कर लिया। दोनों अजय को बहाने से अपने घर लेकर गए। इसके बाद बारिश का बहाना करके उसे घर में ही रोक लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी विजयपाल - फोटो : अमर उजाला
अजय के प्रेमलता से बात करने के दौरान विजयपाल पहुंच गया। उसने बांक से अजय की हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक बोरे में रख लिया था। रात तकरीबन तीन बजे शव को बाइक पर रखकर पांच किलोमीटर दूर झरना नाला के जंगल में फेंक आए थे। प्रेमलता घर आने के बाद फरार हो गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें