एटा पुलिस ने मोहल्ला श्रृंगार नगर में हुई पांच मौतों की जांच लगभग पूरी कर ली है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पति के अत्यधिक शक करने के कारण ही दिव्या ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। वह परिवार से बहुत प्यार करती थी, ऐसे में वह किसी को भी अकेला छोड़कर नहीं मरना चाहती थी। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। खौफनाक घटनाक्रम पढ़िए अगली स्लाइड में...
विज्ञापन
2 of 6
दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली नगर स्थित श्रृंगार नगर में एक मकान में सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी राजेश्वर प्रसाद पचौरी (75), पुत्रवधू दिव्या पचौरी, बेटा आरूष (10), आरव (एक वर्ष) और बहन बुलबुल (23) का शव मिला था। मामले का खुलासा तो उसी दिन पुलिस ने कर दिया था, लेकिन दिव्या के पति दिवाकर पचौरी ने खुलासे पर सवाल खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
3 of 6
मृतका व हत्यारोपी दिव्या पचौरी और दस माह का मासूम आरव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दिव्या, बुलबुल और राजेश्वर पचौरी के मोबाइल अपने कब्जे में कर लिए थे। जांच के दौरान कॉल डिटेल और मैसेज से पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो परिवार की कलह ही हत्या और मौत की वजह बनकर सामने आई।
4 of 6
बुलबुल और उसकी बहन दिव्या का बड़ा बेटा आरूष
- फोटो : अमर उजाला
अब तक की जांच में सामने आया है कि पति दिवाकर पचौरी का दिव्या पचौरी पर शक करना और बात-बात पर प्रताड़ित कर परेशान करना मूल वजह रही है। इस कलह से परिवार का कोई भी सदस्य अनजान नहीं था। समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
मृतकों के परिजन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बुलबुल अपने पिता व भाई सहित दोस्तों को भी कलह के बारे में बताती रहती थी। 24 अप्रैल को ऐसा दिन आया, जब पूरा परिवार उजड़ गया। आरोप है
कि दिव्या ने चारों लोगों की हत्या करने के बाद खुद जान दे दी थी।
घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी व अन्य (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
श्रृंगार नगर मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। परिवार की कलह ही हत्या और आत्महत्या का कारण बनी थी। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। राहुल कुमार, एएसपी, जांच अधिकारी