मथुरा में फेसबुक पर सिरफिरे युवक से किशोरी ने दोस्ती करने से साफ इनकार कर दिया तो वह करीब 250 किमी दूर मुजफ्फरनगर से रविवार की देर शाम मथुरा पहुंच गया। उसने घर में घुसकर किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बचाने आई किशोरी की मां को भी घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। महिला और आरोपी का उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
शादी के कार्ड में रखकर लाया था चाकू
थाना हाईवे के गांव नगला बोहरा में पहुंचे युवक के हाथ में शादी के कार्ड में चाकू रखा हुआ था। घर में घुसते ही सिरफिरे ने किशोरी के सामने आते ही कार्ड के अंदर रखे चाकू को निकालकर दनादन वार शुरू कर दिए। मां सुनीता बचाने आई तो उस पर भी सिरफिरे ने चाकू से वार कर डाले। बाद में खुद के सीने पर वार करके खुदकुशी की कोशिश की। इस वारदात को देखकर छोटी बहन तनु और छोटा भाई हेमंत काफी दहशत में हैं।