अमर उजाला के सह संस्थापक श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की यशस्विनी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने सटीक तर्कों और बेहतर प्रस्तुतीकरण से ही लखनऊ मंडल की प्रज्ञा शुक्ला द्वितीय और मेरठ की सैयदा हिजाब तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता, अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता का आयोजन बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बालूगंज में किया गया। विषय 'संघवाद सशक्त राष्ट्र के लिए अनिवार्य' था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह विशिष्ट अतिथि आगरा के मेयर नवीन जैन और जेडी माध्यमिक शिक्षा मुकेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
3 of 7
सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता के श्रोतागण
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमश: 11,000, 7,500 और 5,000 रुपये का चेक दिया गया। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों को 3,000-3,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भी दिया गया। खास बात यह रही कि सभी विजेताओं ने विषय के पक्ष में ही बोला।
4 of 7
वाद-विवाद प्रतियोगिता के अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन और विशिष्ट अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल रहे। पुरस्कार वितरण समापन सत्र के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने किया। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीता गुप्ता और संचालन कॉलेज की उर्दू विभागाध्यक्षा डॉ. नसरीन बेगम ने किया।
विज्ञापन
5 of 7
वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम- यशस्विनी शुक्ला- सन बीम कॉलेज, वरुणा की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा। मूल निवासी कुशीनगर।
द्वितीय - प्रज्ञा शुक्ला- दयानंद सुभाष नेशनल पीजी कॉलेज, उन्नाव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा।
तृतीय - सैयदा हिजाब- रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज, मेरठ में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा।
सांत्वना- जूही तिवारी- बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा।
सांत्वना- जोशिका मुखर्जी- शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा।
विज्ञापन
6 of 7
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सभी 75 जिलों व 18 मंडलों में इस राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 2000 युवाओं ने भागीदारी की। शनिवार को बैकुंठीदेवी कन्या महाविद्यालय में तीसरे चरण की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मंडल स्तर के विजेता और उपविजेताओं ने हिस्सा लिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्रोतागण
- फोटो : अमर उजाला
नई पीढ़ी में तार्किक सोच और वैचारिक नेतृत्व विकसित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में किया गया। इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए छात्रों में खासा उत्साह देखा गया।