फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2019: ममता की छांव में खूबसूरत संसार, बच्चों पर लुटाती है मां बेशुमार प्यार

Sat, 11 May 2019 04:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने किया नाट्य मंचन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कई स्कूलों में शुक्रवार को मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बच्चों ने अपने हुनर से ममता के अद्भुत संसार को दर्शाया। छाता के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने नाट्य मंचन किया। इसमें मां की महिमा को दिखाया गया, जिसे देख कार्यक्रम में आए लोग भावुक हो गए। स्कूल के चेयरमैन रामगोपाल सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों से हर दिन मातृ दिवस मनाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

2 of 5
छात्राओं ने मनाया मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के सुनरख रोड स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला के अभियान सबसे प्यारी मां के तहत छात्राओं ने मां के प्रति अपने स्नेह व भावनाओं को सुंदर कार्ड व पोस्टर बनाकर अभिव्यक्त किया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में कक्षा प्रथम से तृतीय, जूनियर वर्ग में कक्षा चतुर्थ से अष्टम तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नवम से द्वादश के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

3 of 5
मदर्ड डे पर बच्चों ने बनाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
इंडियन पब्लिक स्कूल के प्राधानाचार्य मनोज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें हमेशा माता-पिता का आदर करना चाहिए। निदेशक योगश गौतम ने कहा कि मां प्रथम गुरू है वही हमें समाज में जीना सिखाती है। बिना मां के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रबंधक मंजुलता गौतम ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 

4 of 5
माला पहनाकर मां का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
रियल इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने अपनी मां को माला पहनाकर सम्मानित किया। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने आकर्षक व सुंदर तस्वीरें बनाकर अपनी मां को भेंट किया। इस आयोजन में 50 से अधिक माताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बलदेव केंद्र पर मदर्स डे मनाया गया। इसमें सभी माताओं का पटुका पहना कर स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बलदेव प्रभारी सीमा ने सभी माताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी को मदर्स डे पर अपनी-अपनी माता का सम्मान करना चाहिए। इससे माता को विशेष सम्मान मिलेगा। मां तो प्रत्येक घर में भगवान का साक्षात स्वरूप है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें