राैनक मां यशोदा का लाडला था। वह स्कूल से घर आता था तो मां से लिपट जाता था। उसके हाथों से ही खाना खाता था। उनके बगैर कहीं नहीं जाता था। हर समय मां के आगे पीछ ही घूमता रहता था। वह किसी चीज के लिए कहता थो, वह उसे लाकर दे देती थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया तो हर कोई हैरत में पड़ गया। लोग यही कह रहे थे कि जिस बेटे को जन्म दिया, उसकी ही हत्या कर मां के हाथ नहीं कांपे। ऐसी काैन सी मां होगी, जो अपने ही बेटे की जान ले लेगी।
पति करन सिंह का कहना था कि भाई ने हत्या की बात कबूल की है। मगर, उन्होंने पत्नी के शामिल होने की बात को सिरे से इन्कार किया। यह भी कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी है। आरोपी भाई को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पत्नी से बात नहीं हो पाई है। उधर, क्षेत्र के लोग यही कह रहे थे कि मां भी ऐसा कर सकती है, यह किसी ने नहीं सोचा था।
ये भी पढ़ें - कातिल मां का खुल गया राज: बेटे के खून से बनियान पर लिखा नाम, इसलिए बनाईं 21 बिंदियां...फिर बेरहमी से काटा गला