फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-सुबह बारिश ने बदला ताजनगरी का मिजाज, दोपहर में फिर बहा पसीना

Sat, 22 Jul 2017 02:02 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बरसात - फोटो : अमर उजाला
बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रही ताजनगरी को शुक्रवार शाम और शनिवार को सुबह हुई बारिश से राहत मिली है। एक ओर जहां तापमान में कमी देखी गई वहीं मौसम भी सुहाना हो गया है। हालांकि जलभराव और कीचड़ से लोग फिर परेशान हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बरसात - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आधा सावन माह बीत जाने के बाद भी आगरा शहर बरसात के लिए तरस रहा है। ऐसे में बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। हालांकि तापमान जून की अपेक्षा काफी कम है, फिर भी बारिश न होने से हालात बदतर हो गए हैं। ऐसे में शुक्रवार की शाम कुछ राहत लेकर आई। 
विज्ञापन

3 of 5
बरसात - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते कई दिनों से आगरा में यह हालात हैं कि बादल आसमान में आते और लोगों का चिढ़ाकर चले जाते। शुक्रवार दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश ने कुछ उम्मीद दी कि अब बादल आगरा की प्यास जरूर बुझाएंगे। शुक्रवार को बारिश के बाद जहां मौसम सुहाना हुआ वहीं रात में ठंडी हवाओं ने भी काफी राहत पहुंचाई। 

4 of 5
बरसात - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह-सुबह झमाझम बारिश ने तो लोगों का आनंदित कर दिया। बारिश की बूंदें ज्यादा देर तक तो नहीं गिरीं लेकिन काफी तेज आई बारिश से थोड़ी देर में धरती तृप्‍त हो गई। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने फिर से बदन को पसीना-पसीना कर दिया और उमस के कारण चिपचिपाहट भी बढ़ गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरसात - फोटो : अमर उजाला
लेकिन हर बार की तरह लोगों को बारिश के बाद जलभराव का सामना कर पड़ा। दयालबाग के राहुल विहार में बरसात के बाद जलभराव हो गया। वहीं शहर की लाइफलाइन एमजी रोड भी जलभराव से बच नहीं सकी। ऐसे में संजय प्लेस, सूरसदन की ओर जाने वाले लोग परेशान दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें