फिल्म अभिनेता गोविंदा शुक्रवार की शाम ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे। मंदिर के बाहर उनकी एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ देखी गई। लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। प्रशंसकों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
2 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मीडिया से मुखातिब गोविंदा ने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी से मेरा बरसों पुराना नाता रहा है। बांकेबिहारी जब-जब बुलाते हैं, तब-तब मैं उनके दर्शन को चला आता हूं।
विज्ञापन
3 of 5
बांकेबिहारी
राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारीलाल की जय नाम का जयकारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति, धर्म और अध्यात्म मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। इनके बिना मानव सदैव अधूरा ही है।
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : agra
अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा कि मेरी आने वाली फिल्म ‘भगवान के लिए मुझे छोड़ दो’ दर्शकों को जल्द ही देखने को मिलेगी।
इससे पूर्व मंदिर में सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने अगस्त में होने वाले स्वामी हरिदास संगीत समारोह के लिए आयोजक गोपी गोस्वामी को बधाई भी दी।