आगरा में एक साथ हजारों कदमताल। हाथों में मशाल। उत्साह, उल्लास और उमंग। कुछ कर दिखाने का जोश। नृत्य में देश के महान खिलाड़ियों की मेहनत की कहानी। यह सब कुछ दिखाई दिया 16वें मून स्कूल ओलंपिक-2022 में। शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मून ओलंपिक का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां, महामंत्री राहुल पालीवाल, राजीव दीक्षित, संयोजक संजय कालरा, डॉ. हृदेश चौधरी और जिला बैडमिंनट संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों ने मशाल को हाथों में लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। इस दौरान हजारों खिलाड़ियों ने मून स्कूल ओलंपिक के लिए जोशीले नारे लगाए। इससे पहले टीसा स्कूल के पांच छात्रों ने मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर को मशाल सौंपी थी।
अमर उजाला है मीडिया पार्टनर
मार्च पास्ट की आगवानी द इंटरनेशनल स्कूल आगरा (टीसा) के विद्यार्थियों ने की। मार्च पास्ट के माध्यम से 50 स्कूलों के बच्चों ने सलामी दी। इसके बाद मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां ने खेलों के शुरूआत की आधिकारिक घोषणा की। मून स्कूल ओलंपिक का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन
2 of 10
सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए तलाश रहे जमीन
मून स्कूल ओलंपिक के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत हो चुकी है। हमारी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन मुहैया कराने की है। हमारी कोशिश है कि जल्द ही जमीन तलाश ली जाए। इसके लिए खेल संघों के साथ नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 10
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
मून ओलंपिक ने दिए नामी खिलाड़ी
विशिष्ट अतिथि मेयर नवीन जैन ने मून स्कूल ओलंपिक को देश केखेल संघों के लिए एक मिसाल बताया। मेयर जैन ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक ने पिछले 15 सालों में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर केखिलाड़ी देश को दिए हैं। यह शहर के लिए गौरव की बात है।
4 of 10
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
पसीने से सीचेंगे पदक
मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां ने कहा कि अनुशासन, जोश और होश का अद्भुत संगम शुरू हो चुका है। मैदान में पसीने से पदक सींचने की खिलाड़ियों की बारी आ चुकी है।
विज्ञापन
5 of 10
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
पदकों के लिए बहाएंगे पसीना
मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति के महामंत्री राहुल पालीवाल ने बताया कि तीन नवंबर तक 10 हजार खिलाड़ी 19 खेल प्रतियोगिताओं में 1300 पदकों केलिए मैदान में पसीना बहाएंगे।
विज्ञापन
6 of 10
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
सालों बाद गुलजार दिखी गैलरी
सालों बाद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की गैलरी भरी दिखाई दी। सुबह दस बजे से बच्चों ने स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया। शहीद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद स्टेडियम की ऊपर वाली गैलरी में इतनी ज्यादा भीड़ दिखी।
विज्ञापन
7 of 10
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
नृत्य में दिखा मैरीकॉम का हौसला
द इंटरनेशनल स्कूल आगरा (टीसा) केबच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों केजीवन को दर्शाया। मैरीकाम, नीरज चौपड़ा जैसे खिलाड़ियों के हौसलों का सफर बालिकाओं ने नृत्य के माध्यम से दिखाया।
8 of 10
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
शान से लहराए हजारों तिरंगे
हजारों तिरंगों के साए में मून ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए आए खिलाड़ियों ने देशभक्ति का जोश भर दिया। स्टेडियम में तिरंगों के साथ चल रहे खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के सहयोग से तीन घंटे तक तिरंगों को हाथों में ही पकड़ा रहा।
9 of 10
moon school olympics-2022
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया शर्मा को मिला एचके पालीवाल सम्मान
अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर सोनिया शर्मा को मून स्कूल ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में एचके पालीवाल चैंपियंस ऑफ चैंपियन के अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही वॉलीबॉल में राजीव अग्रवाल, प्रशांत रावत, हरिओम भगौर, लॉन टेनिस में वंशिका पाठक, यश बघेल, आर्या वर्मा, बैडमिंटन में दिव्यांशी गौतम, निष्कर्ष चौहान, दक्ष गौतम, जिमनास्टिक में जतिन कुमार, आयुषी, श्रद्धा, फुटबॉल में उर्वशी सिकरवार, कुमारी सेवी, श्रुति जादौन, हैंडबॉल में आर्यन गौड़, स्नेहलता, डिंपल, बास्केटबॉल में राजकुमार, संजू यादव, आयुष कुमार, शतरंज में पार्थ भटनागर, सुरेश सिंह, शुभ सक्सेना, टग ऑफ वार में शिवानी, रुचि, अंजलि, मुक्केबाजी में बबीता कुमारी, योगेश लोधी, स्केटिंग में हिमांशु वरल, भूमिका सिंह, तुषार कश्यप, बुशू में शिवप्रताप, अनुष्का, आदित्य, खो-खो में मयंक, इशिका, हिमांशी, निशानेबाजी में ऋषिका, दक्ष गौतम, मयंक पाठक, ताइक्वांडो में विकाक्षी चौहान, उदय शर्मा, अनुज तिवारी और कराटे में प्रज्ञा शर्मा, मनीषा राजपूत और ऋषभ सिंह को एचके पालीवाल प्राइड ऑफ आगरा अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को सर्वश्रेष्ठ खेल संघ के लिए एचके पालीवाल खेल सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान संघ के अध्यक्षव विनोद शीतलानी ने लिया।
मून स्कूल ओलंपिक-2022 के खेलों के नतीजे शुक्रवार देर रात से आने शुरू हो गए। आयोजन समिति के संयोजक राजीव दीक्षित ने बताया कि ताइक्वांडो में जूनियर वर्ग में 21 किलो भार वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल के मुकुल शर्मा ने स्वर्ण, नगर निगम इंटर कॉलेज के समीर ने रजत और गायत्री पब्लिक स्कूल के आर्यन राठौर व द ग्रेट अशोका स्कूल के अविनाश राठौर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 23 किलो भार वर्ग में नगला घड़ा प्राथमिक विद्यालय के उज्जवल प्रताप सिंह ने स्वर्ण, भारती विद्यापीठ के आदित्य सिंह ने रजत और सोरोकिन प्राथमिक विद्यालय के भव्य कुमार व श्री चैतन्य स्कूल के अमन राजपूत ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक अपने नाम किया। ओलंपिक के पहले दिन जिमनास्टिक, शतरंज, एथलेटिक्स, लान टेनिस, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी शुरू हुईं।
सेट एंड्रूज ने जीती बास्केटबाल चैंपियनशिप
मून स्कूल ओलंपिक-2022 की पहली टीम चैंपियनशिप का परिणाम भी देर रात तक आ गया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, बरौली अहीर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इससे पहले खेले सेमी फाइनल मैच में डीपीएस ने जीपीएस को और दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में सेंट एंड्रूज ने केवी नंबर-1 को पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया था।