फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: झूम के आया मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Sat, 06 Jul 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के दौरान गंतव्य की ओर जातीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मानसून झूमकर आया। दोपहर से शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। हालांकि शहर में बारिश कम हुई लेकिन, कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में जलभराव तक हो गया। पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में ठंडक रही। वहीं किसानों ने भी धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के चलते परिक्रमा मार्ग पर सड़क पर भरे पानी से गुजरते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
हालांकि गुरुवार की रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन, शुक्रवार की दोपहर से मानसून ने अपना रंग दिखाया। बारिश तो ज्यादा तेज नहीं थी लेकिन, लगातार होती रही। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई निचले इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के चलते एक मंदिर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
चंदनवन कालोनी में तो जरा सी बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो गईं थीं। पानी निकासी की कोई व्यवस्था यहां है ही नहीं। राधाकुंड, गोवर्धन, सौंख, राया, बलदेव, मांट, नौहझील के साथ जिले भर में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

4 of 5
बारिश के चलते एक मंदिर परिसर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
लोगों का मानना है कि मानसून की शुरूआत अच्छी रही है लिहाजा बरसात खूब होगी। किसान भी धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के चलते सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में मानसून की बारिश से मथुरावासियों को भींगने का मौका मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार आठ जुलाई तक मानसून की बारिश होने की संभावनाएं हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें