फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election 2020: विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान, जिम्मेदार नागरिक का निभाया फर्ज, देखें तस्वीरें

Wed, 02 Dec 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
दुल्हन ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद की आगरा स्नातक एवं शिक्षक खंड निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए आगरा समेत 12 जिलों में मंगलवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शुरुआती तीन घंटे तक धीमी गति से चला। इसके बाद सूरज चढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत के मतदान कराया गया है। आगरा में दुल्हन ने विदाई से पहले जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। उसने ससुराल जाने से पहले अपने परिवार के साथ मतदान किया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
परिवार के साथ दु्ल्हन अंजलि - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज क्षेत्र में स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर विदा होने से पहले दुल्हन अंजलि शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद अंजलि ने कहा कि उसने विदाई से पहले नागरिक का फर्ज निभाया है। हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
फिरोजाबाद में सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। डीएम, एसएसपी समेत आलाधिकारी विभिन्न बूथों पर जायजा लेते रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

4 of 6
मथुरा के एक बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार में खड़े होकर महापौर मुकेश आर्यबंधु ने अपनी बारी आने पर मतदान किया। जिले में 41 बूथों पर वोट डाले गए। 
विज्ञापन

5 of 6
आगरा के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
आगरा खंड शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। स्नातक सीट पर कुल 2.82 लाख और शिक्षक सीट पर 30 हजार मतदाता हैं। आगरा समेत 12 जिलों में स्नातक और शिक्षक मतदाता वोट डाले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मतदान के बाद सेल्फी लेती युवती - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर युवा मतदाताओं में खासा उत्साह दििखा। आगरा में कई मतदान केंद्रों में युवतियां वोट डालने ग्रुप में पहुंचीं। मतदान के बाद इन मतदाताओं ने सेल्फी ली। साथ ही जिन मतदाताओं ने अब तक मतदान नहीं किया, उनसे वोट करने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें