हरिद्वार की तर्ज पर मथुरा को बड़ा तीर्थस्थल घोषित करने की तैयारी हो रही है। कृष्ण भक्तों की इस नगरी को पर्यटकों से जोड़ने के लिए भी कई योजनाएं शुरू होने जा रही हैं। यमुना के किनारे आकर्षक घाट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर बनाई जाने लगी है। वहीं सरकार ने सभी प्रमुख मंदिरों और हर वर्ष होने वाले आयोजनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन से मांगी है।
विज्ञापन
2 of 7
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
संघ और संत समाज की ओर से मथुरा को तीर्थस्थल बनाने की मांग अरसे से की जा रही है। अभी तक बैठकों में ही ये मुद्दा गूंजता था लेकिन अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो ये मुद्दा दिल्ली से लखनऊ तक पहुंच गया। पिछले दिनों संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भी थे। सरकार ने भी इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने मथुरा के सभी प्रमुख आयोजन और मंदिरों के बारे में जानकारी मांगी है। साल भर में जुटने वाले कृष्ण भक्तों की जानकारी भी मांगी गई है। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को हर रोज आने वाले श्रद्धालुओं की भी जानकारी मांगी गई है। जनपद में संचालित होने वाली गऊशालाओं पर भी रिपोर्ट ली जा रही है। संत समाज का कहना है कि उत्तराखंड गठन के बाद से हरिद्वार दूसरे प्रांत का हिस्सा हो गया है ऐसे में मथुरा को उत्तर प्रदेश में बड़ा तीर्थस्थल बनाया जा सकता है। करोड़ों भक्तों की आस्था मथुरा से जुड़ी है।
4 of 7
राधारानी मंदिर बरसाना
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के प्रमुख मंदिर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर,भगवान रंगेश्वर, भगवान भूतेश्वर, बंगलामुखी मैया, बिड़ला मंदिर, गायत्री मंदिर, बरसाना में राधारानी का मंदिर, मान मंदिर, नंदगांव में नंदभवन मंदिर, गोकुल में नंदभवन, रमणरेती मंदिर, बलदेव में दाऊजी मंदिर
विज्ञापन
5 of 7
बांकेबिहारी मंदिर
वृंदावन में प्रमुख मंदिर
बांकेबिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधाबल्लभ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, मां वैष्णो मंदिर, निधि वन, सेवाकुंज, तटीय स्थान, राधारमण मंदिर, कात्यायनी मंदिर, पागल बाबा मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, शाह बिहारी मंदिर, मदन मोहन मंदिर
विज्ञापन
6 of 7
लठमार होली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा में होने वाले प्रमुख आयोजन
मुड़िया पूर्णिमा मेला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधाष्टमी, सावन-भादों मेला, बलदेव छठ, यम द्वितीया, नंदोत्सव, अक्षय तृतीया पर्व, बरसाना की लठामार होली, नंदगांव की लठामार होली, दाऊजी का हुरंगा, बाबा जयगुरुदेव मेला, कंस मेला, वृंदावन में रथ मेला, बसंत पंचमी उत्सव, स्वामी हरिदास जयंती, गोपाष्टमी, यमुना छठ का मेला, नरीमेमरी मेला
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
जल्द तीर्थस्थल घोषित होगा मथुरा: श्रीकांत शर्मा
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मथुरा को तीर्थस्थल घोषित करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। मथुरा में शराब और मीट की बिक्री पूरी तरह से बंद हो जाएगी। भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थलियों पर विकास के काम कराए जाएंगे। गोकुल, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना में भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों को पर्यटन के लिहाज से तैयार कराया जाएगा। ब्रज 84 कोस यात्रा मार्ग को भी दुरुस्त कराया जाएगा। यमुना के किनारे भक्तों के लिए आकर्षक घाट बनाए जाएंगे। यमुना को साफ करने का काम शुरू भी करा दिया गया है।