लगभग साढ़े पांच महीने से अपने आराध्य के दर्शन को तरस रहे भक्तों का इंतजार अब खत्म हो गया है। गोवर्धन के गिरिराज तलहटी के प्रमुख तीन मंदिरों में से दो मंदिरों के पट मंगलवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कोरोना वायरस के कारण मथुरा के सभी मंदिरों के पट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे। कई मंदिर अभी बंद हैं।