बेटी की विदाई का सपना संजो कर रखा था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की शादी से पहले ही एक पिता और उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही दुनिया से विदा हो गया। अब मथुरा पुलिस उनकी बेटी की शादी में पिता का फर्ज निभाएगी। पुलिस ने बेटी के कन्यादान का फैसला लिया है। इसके लिए वृंदावन पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये और मथुरा पुलिस ने लगभग 4 लाख की रकम जुटाई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विजय नाथ चौहान अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
मृतक सिपाही विजयनाथ की बेटी की शादी 17 मई को होनी है। इस शादी में मथुरा से 6 लाख 21 हजार रुपये बतौर कन्यादान सिपाही की बेटी को दिए जाएंगे। मथुरा का पुलिस विभाग शादी में पंहुचकर यह धनराशि मृतक सिपाही के परिवार को सौंपेगा।
विज्ञापन
3 of 5
विजय नाथ चौहान को कंधा देते एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज व अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के अंतर्गत पप्पू ढाबे के पास 23 अप्रैल की रात अपराधियों का पीछा करते समय प्रधान आरक्षी विजयनाथ सिंह चौहान की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
4 of 5
विजय नाथ चौहान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही विजयनाथ चौहान मूल रूप से फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ में निकाऊ के रहने वाले थे। उनकी सबसे बड़ी पुत्री प्रीति की शादी 17 मई को आझईखुर्द निवासी पीएसी में तैनात वीरपाल के पुत्र इंजीनियर उमेश पाल से होनी है।
प्रीति की शादी तय करने के बाद विजयनाथ शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और अपनी बेटी की विदाई का सपना देख रहे थे, लेकिन उनका यह सपना दुर्घटना में हुई मौत के कारण पूरा नहीं हो पाया। अब साथी पुलिसकर्मी उनकी बेटी को कन्यादान के रूप में यह सौगात देकर पिता का फर्ज निभाएंगे।