फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने किया ट्वीट, एक साल की बच्ची का जन्मदिन मनाने केक लेकर पहुंची पुलिस

Fri, 01 May 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
एक साल की अनिका का जन्मदिन मनाने पहुंची मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सख्त ड्यूटी और परिवार से दूरी के बावजूद मथुरा पुलिस लॉकडाउन में अमन और कानून को कायम रखने का काम पूरी जिम्मेदारी से कर रही है। इन सबके बीच पुलिस आम लोगों की खुशी का भी ध्यान रख रही है, ताकि इस मुश्किल समय में कोई मायूस न हो। पुलिस कोविड-19 से अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर जंग लड़ रही है। 12 से 16 घंटे ड्यूटी पर तत्पर है। इन्हीं सबके बीच मथुरा में थाना गोविंदनगर में पुलिस टीम एक बच्ची का जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंची। पुलिस टीम केक व उपहार लेकर बच्ची के घर पहुंची और उसकी दीर्घायु की कामना की।  
विज्ञापन

2 of 5
एक साल की अनिका का जन्मदिन मनाने पहुंची मथुरा पुलिस, गुब्बारे से सजीईं बाइकें - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में थाना गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी में संगीता सिंह का घर है। उनकी पुत्री अनिका गुरुवार को एक वर्ष की हो गई। बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए एक मां बेहद उत्साहित थीं लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें उदास कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची को केक देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
संगीता सिंह ने अनिका के जन्मदिन का ट्वीट किया और लॉकडाउन में इसे मना नहीं पाने का दुख भी जताया। उनके ट्वीट की जानकारी मथुरा डायल-112 को हुई तो पुलिसकर्मी बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंच गए।
 

4 of 5
गुब्बारों से सजाईं गई डायल-112 की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
डायल-112 की दो मोटर साइकिलों पर रंग बिरंगे गुब्बारे लगाकर पुलिसकर्मियों की गाड़ी जब संगीता की गली में पहुंची तो सभी हैरान रह गए। डायल-112 की गाड़ी को भी गुब्बारों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्ची को उपहार देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा पुलिस की डायल-112 सेवा बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए केक और उपहार लेकर संगीता सिंह के दरवाजे पर पहुंची और उन्हें पुकारा। संगीता सिंह ये दृश्य देखकर बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम ने बच्ची से केक कटवाया और उसे उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें