गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा की गई हिंसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों के लिए लोगों में सम्मान उमड़ रहा है। वहीं चीन के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भारतीय सैनिकों की शहादत और चीन की कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ मथुरा में बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
चीन का विरोध करते समता फाउंडेशन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को समता फाउंडेशन के पदाधिकारी भूतेश्वर चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने चीनी सामान का बहिष्कार करने का एलान किया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वदेशी अपनाएं और चीन का बहिष्कार करें। लोगों ने हाथों में चीनी सरकार हाय-हाय और चीनी राष्ट्रपति मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन
3 of 5
चीनी राष्ट्रपति के पोस्टर जलाए
- फोटो : अमर उजाला
समता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भारतीय सैनिकों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और चीन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका।
4 of 5
चीन के राष्ट्रपति के पोस्टर जलाकर विरोध व्यक्त किया
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं में भी चीन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। खजानी वीमेंस इंस्टीट्यूट में युवाओं और युवतियों ने एकत्रित होकर भारतीय शहीद सैनिकों को नमन किया। छात्राओं ने चीन के राष्ट्रपति के पोस्टर जलाकर विरोध व्यक्त किया।
पोस्टर जलाने के दौरान खजानी वीमेंस इंस्टीटूट की छात्रा शिप्रा राठी, शोभित माहेश्वरी, रेनू डे, आयुषी मेहरोत्रा, मोहिनी भाटिया, नेहा गर्ग, सुजाता सिंह, हर्षिता वर्मा, दीपक शर्मा, बबली और राधा ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।