ये तस्वीरें किसी फाइव स्टार होटल की नहीं, बल्कि मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की हैं। आपको इस पर विश्वास करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन भारतीय रेलवे ने मथुरा जंक्शन की सूरत बदल दी है। अगली स्लाइड्स में देखिए रेलवे स्टेशन की खूबसूरत तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Mathura Junction railway station
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, फरवरी 2019 के अंत तक 68 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। हाल ही में जयपुर जंक्शन, तिरुपति रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित कुछ अन्य स्टेशनों का भी पुनर्विकास किया गया है। इसी कड़ी में मथुरा जंक्शन का भी कालाकल्प हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Mathura Junction railway station
पुनर्विकास के तहत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के नए प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय को पुनर्निर्मित किया गया है।
4 of 6
Mathura Junction railway station
बुकिंग हॉल, रेलवे स्टेशन के वीआईपी कमरे को भी अपग्रेड किया गया है। बुकिंग हॉल एवं फर्स्ट क्लास वेटिंग एवं वीआईपी रूम अब यात्रियों के लिये और अधिक सुविधाजनक हुआ। यहां आपको ब्रज की संस्कृति की झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन
5 of 6
Mathura Junction railway station
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को अपग्रेड करने के साथ साथ रेलवे स्टेशन के परिसंचारी क्षेत्र का पुनर्विकास भी किया गया है। स्टेशन परिसर की नई तस्वीर देख रेल यात्री भी अचंभित हो रहे हैं।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मथुरा स्टेशन के नए स्वरूप का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि कृष्ण की नगरी मथुरा के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प...।