मथुरा होली 2021: बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी महाराज भक्तों के साथ गुलाल की होली खेलेंगे। इस दिन मंदिरों में ठाकुरजी को गुलाल अर्पण कर, रसिया, फाग के पद, धमार, होली गीतों का गायन शुरू होगा। मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों पर भी प्रसाद रूप में गुलाल डाला जाएगा। ब्रज में 40 दिन तक होली महोत्सव का आनंद लेने देश ही नहीं विदेशों से भक्त ब्रज पहुंचते हैं।