फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सगे भाइयों का कत्ल: दिवाली पर लगवाया था शुभकामनाओं का बैनर, इसलिए प्रधान ने साथियों संग मार डाला

Tue, 20 May 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में सगे भाइयों की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दुर्घटना में युवकों की मौत मान रही है। 
विज्ञापन
1 of 9
Mathura Double Murder - फोटो : संवाद
मथुरा के फरह थाना इलाके के गांव धर्मपुरा में नहर के पास रविवार की रात में दो सगे भाइयों को लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को आनन फानन अस्पताल ले गए जहां एक को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजन ने उनकी हत्या का आरोप ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर लगाया है। हालांकि पुलिस दोनों की मौत दुर्घटना में मान रही है। फिलहाल ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्षेत्र के गांव पीलूआ सादिकपुर के मजरा नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले दो साल से गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पंचमुखी क्षेत्र में मकान बनाकर रहते हैं। रविवार की रात को उनके दोनों बेटे तिलक सिंह (35) और विनोद सिंह (33) गांव में पहुंचे थे। उनके घर में बिजली नहीं आ रही थी। 
विज्ञापन

2 of 9
मृतक तिलक सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान ताराचंद को फोन कॉल की और कहा कि वह लाइनमैन भेजकर उनके यहां बिजली चालू करा दें। लाइनमैन उनकी बात नहीं सुनता है। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रधान से उनकी कहासुनी हो गई और प्रधान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घबराकर दोनों बेटे बाइक लेकर गांव से वापस गोवर्धन के लिए चल पड़े। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने दोनों भाइयों को धर्मपुरा गांव की नहर के पास घेर लिया। यहां दोनों को लाठी, डंडे और सरियों से बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन

3 of 9
मृतक विनोद सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इधर, ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। सूचना पर आनन फानन परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने तिलक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में विनोद को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान देर रात विनोद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के युवकों के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया बाइक से गिरने के कारण दोनों युवकों की मौत होना प्रतीत हो रहा है। दोनों के पिता ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

4 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
दिवाली पर गांव में शुभकामनाओं का बैनर लगवाना पड़ा भारी
दिवाली पर गांव में शुभकामनाओं के बैनर लगवाना दोनों भाइयों को भारी पड़ गया। चार साल से प्रधानी के चुनाव की तैयारी में जुटे राजू को लगा कि उसके दोनों भाइयों में से कोई उसके खिलाफ चुनाव लड़ेगा। यही कारण रहा कि उसने दिवाली पर ही एलान कर दिया था कि जिस दिन दोनों भाइयों में से कोई गांव में दिख गया उसे अच्छा सबक सिखाएगा।


 
विज्ञापन

5 of 9
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि दिवाली पर उसके बेटे तिलक ने गांव में शुभकामनाओं के बैनर लगवाए थे। तिलक द्वारा लगवाए गए बैनर चार साल से प्रधानी की तैयारी कर रहे राजू को रास नहीं आया। उसे लगा कि तिलक या विनोद उसके खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बस इसी को लेकर दोनों के परिवार के बीच में रंजिश हो गई।

 
विज्ञापन

6 of 9
मृतक भाइयों के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंजिश इतनी बढ़ गई कि राजू ने एलान कर दिया कि दोनों भाइयों में से कोई गांव में दिख गया तो उसे अच्छा सबक सिखाएगा। बच्चन सिंह ने बताया कि राजू की धमकी के बाद उन्होंने गोवर्धन में मकान बना लिया और अपने दोनों बेटों के साथ रहने लगे। रविवार की रात को वह सो रहे थे, दोनों भाई गांव में आ गए। मामूली बात पर उनकी प्रधान से कहासुनी हुई और दोनों की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

7 of 9
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में चुनावी रंजिश जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का राजफाश किया जाएगा।

8 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस
राजस्थान में मेहंदी लगाने का कार्य करते थे दोनों भाई
पीड़ित बच्चन सिंह ने बताया कि विनोद और तिलक दोनों राजस्थान के जिला पाली में शादी विवाह में दुल्हनों के हाथों पर मेहंदी लगाने का कार्य करते थे। शादी का सीजन न होने के कारण दुकानदारी कम हो रही थी। इसलिए दोनों भाई गोवर्धन आए थे। रविवार की रात को दोनों बिना बताए ही अपने पैतृक गांव आ गए और ग्राम प्रधान से विवाद हो गया। बच्चन सिंह ने बताया कि उनका सबसे बड़ा बेटा साहब सिंह राजस्थान के जिला सिरोही में कपड़े की दुकान करता है। एक साथ दो जवान बेटों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

 
विज्ञापन

9 of 9
agra police - फोटो : अमर उजाला
पूरी रात दबिश देने में जुटी रही पुलिस
ग्राम प्रधान ताराचंद समेत अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए सीओ रिफाइनरी के नेतृत्व में थाना पुलिस पूरी रात दबिश देने में जुटी रही। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: 'पता नहीं कब तक रहेंगी सरहदों की दूरियां...', ज्योति की डायरी में पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें