फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गिरिराज नगरी में गोवर्धन पूजा का उत्साह, विदेशी श्रद्धालुओं ने भी लिया आनंद

Fri, 20 Oct 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा को लेकर उत्साह पूरे ब्रज में देखा गया। गिरिराज नगरी गोवर्धन, कृष्‍णनगरी मथुरा और धर्मनगरी वृंदावन के मंदिरों में अन्नकूट और गोवर्धन पूजन की धूम रही। 
विज्ञापन

2 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज नगरी गोवर्धन के गौड़ीय मठ में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु गिरिराज जी के जयकारे लगाते हुए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा भी लगाई। विदेशी भी इसमें पीछे नहीं रहे। देखिए तस्वीरें...

4 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा को उमड़े विदेशी श्रद्धालु
विज्ञापन

5 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा को उमड़े विदेशी श्रद्धालु। आगे मथुरा और वृंदावन के आयोजन...
विज्ञापन

6 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस दौरान अन्नकूट पूजन के बाद श्रद्धालुओं को उपहार लुटाए गए। 
विज्ञापन

7 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी वृंदावन के में मंदिरों और देवालयों की दिवाली खास रही। श्रद्धालुओं ने दिवाली पर मंदिरों में दीपदान कर मनौती मांगी। शाम होते ही भक्तों ने ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 2 के पास चबूतरे पर दीपदान की व्यवस्था के चलते दीपदान किया। 

8 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
इधर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर को रंग बिरंगे गब्वारों से सजाया गया। जैसे ही सुबह पट खुले भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर अपने को धन्य माना। 
विज्ञापन

9 of 9
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
वहीं भक्तों ने राधा वल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, राधा रमण, कात्यायनी मंदिर, मां चामुंडा सहित अन्य मंदिरों में दीपदान कर ठाकुरजी से अपने परिवार की खुशहाली और तरक्की की कामना की। गुरुवार की शाम भक्तों ने लक्ष्मी और रिद्घि-सिद्घि के दाता गणेश का पूजन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें