फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठामार से पहले राधे के आंगन में यूं बरसा लड्डुओं की होली का आनंद

Sat, 24 Feb 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
नंदबाबा के लाला श्रीकृष्ण ने बरसाने की राधारानी का होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस खबर के आने के साथ ही बरसाना के राधारानी मंदिर में उल्लास छा गया। खुशी में लड्डू बरसाए जाने लगे। रंग और गुलाल से आसमान रंगीन हो गया। देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु इस आनंद में सराबोर हो गए। 
विज्ञापन

2 of 6
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
गोस्वामीजनों के समाज गायन के मध्य ढप, ढोल, पखावज आदि वाद्य यंत्रों की तान पर नृत्य होने लगा। नंदगांव के पांडे के नृत्य ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। पांडे के स्वागत के लिए लाडलीजी मंदिर में लड्डओं का भंडारण किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु भी इस होली के आनंद को लेने के लिए अपने साथ लड्डू ले गए। होली के रसियाओं पर नृत्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं उमड़ पडे़। नृत्य के दौरान ही गोस्वामी समाज के लोगों ने पांडा को लड्डू दिए तो उसने इन लड्डुओं को खाने के बजाय भक्तों की और उछालना शुरू कर दिया।

4 of 6
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ लड्डू होली शुरू हो गई। मंदिर के गोस्वामियों और श्रद्धालुओं ने लड्डू लुटाना शुरू कर दिया। लड्डुओं को देख श्रद्धालुओं में इनको लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान एक-दूसरे के ऊपर भी लड्डुओं की बरसात करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
बरसाना की लड्डू होली के लिए लाडली मंदिर के साथ ही बाजार में भी लड्डुओं को तैयार कराया जाता है। एक सप्ताह पूर्व से ही इन लड्डुओं को बनाना शुरु कर दिया जाता है। इन्हें दुकानों पर आकर्षक ढंग से सजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु इन लड्डुओं को लेकर राधारानी मंदिर पहुंचते हैं। यहां लड्डू होली की शुरूआत के साथ ही एक-दूसरे पर लड्डू की बरसात कर लड्डू होली के आनंद में सराबोर होने लगते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें