मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में बलदेव स्थित माइलस्टोन 127 के पास सात डबल डेकर और एक रोडवेज सहित आठ बसों और तीन कारों में टक्कर के बाद आग लग गई। आठों बसें जलकर राख हो गईं। चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई, इनमें से अधिकांश जिंदा जल गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा हादसे के बाद माइलस्टोन 127 पर मंजर इतना खौफनाक था कि 10 मीटर के दायरे में लगे पेड़ पौधे इसकी गवाही दे थे। 20 फीट ऊंचे पेड़ बुरी तरह झुलस गए, सुगंधित फूलों के पौधे भी जल गए। यहां लोहे के डिवाइडर भी आग की चपेट में आने से कई जगह से पिघल गए।
घटनास्थल के आसपास करीब 10 मीटर में कपड़े, जूते, खाने का सामान और अन्य घरेलू सामान बिखरा पड़ा था। ये सामान उस मंजर की गवाही दे रहा था कि आग ने किसी को भागने का मौका तक नहीं दिया। हरे-भरे पेड़ और पौधे काले ठूंठ बनकर रह गए और सुगंधित फूलों की क्यारियां राख का ढेर बन गईं। आग के तापमान का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कड़ाके की ठंड में लोहे का डिवाइडर भी पिघल गया। करीब 70 मीटर के दायरे में एक्सप्रेस-वे राख ही राख नजर आ रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोहरे में 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज नहीं चलेंगी बसें
घने कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन निगम ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए निगम ने बसों की रफ्तार और विजिबिलिटी के मानक तय कर दिए हैं। कोहरे की स्थिति में बसों की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक नहीं होगी। अत्यधिक कोहरे में दृश्यता कम होने पर बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाएगा। दृश्यता सामान्य होने पर ही आगे संचालन किया जाएगा। बस अड्डों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि घने कोहरे वाले मार्गों पर रात्रि सेवाओं में कटौती की जाएगी। रात्रिकालीन सेवाओं में केवल अनुभवी एवं दुर्घटनारहित रिकॉर्ड वाले चालकों की तैनाती होगी। उन्हीं चालक को रात की ड्यूटी दी जाएगी जो कि कम से कम आठ घंटे का विश्राम कर चुका हो। 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर वाली रात्रि सेवाएं स्थगित रहेंगी।
4 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निगम व अनुबंधित बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, फॉग लाइट, वाइपर और शीशों की सही स्थिति के बाद ही वाहन संचालित होंगे। प्रवर्तन दल ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच करेंगे। 500 मीटर से कम दृश्यता होने पर ओवरटेकिंग पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है।
विज्ञापन
5 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : PTI
मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: 12 बसों और तीन कारों में टक्कर
मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में बलदेव स्थित माइलस्टोन 127 के पास सात डबल डेकर और एक रोडवेज सहित आठ बसों और तीन कारों में टक्कर के बाद आग लग गई। आठों बसें जलकर राख हो गईं। चार अन्य डबल डेकर बसें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई, इनमें से अधिकांश जिंदा जल गए और 100 से अधिक घायल हैं।
विज्ञापन
6 of 13
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई यात्री बसों में ही जल गए, उन्हें पहचानना मुश्किल है। इनकी शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। दमकल की 15 गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर बमुश्किल काबू पाया। घायलों को मथुरा, वृंदावन और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और सीएम ने घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
7 of 13
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों में रेलवे बोर्ड के सदस्य भाजपा नेता प्रयागराज निवासी अखिलेंद्र प्रताप यादव भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य थी। इसी दरम्यान मंगलवार तड़के करीब पौने चार बजे माइलस्टोन 127 के पास घटना हो गई। एक-एक करके बसें टकरा गई।
8 of 13
मथुरा एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा
- फोटो : X-@ANI (वीडियो ग्रैब)
पीछे से आ रहीं तीन कारें भी इनमें घुस गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। बसों में फंसे यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर कूदने लगे। आपाधापी इस कदर थी कि सबको अपनी जान बचाने की पड़ी थी। इसी बीच बसों से आग की लपटें उठने लगीं।
9 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जो लोग घायलों को बाहर निकाल रहे थे वे भी आग की लपटें उठने पर भाग गए। इन बसों के चालक, परिचालकों का भी पता नहीं चल सका है। उधर, कारों में सवार लोग भी बाहर निकलकर भागे। कुछ ही देर में लपटों ने 8 बसों और कारों को चपेट में ले लिया।
10 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। घटनास्थल पर मचे कोहराम के बीच आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की भयावहता को देखकर एंबुलेंस और दमकलों को बुलाया। करीब एक घंटे के बाद मथुरा, हाथरस और आगरा से दमकलें घटनास्थल पर पहुंची।
11 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से करीब 100 घायलों को मथुरा, वृंदावन और आगरा के अस्पतालों में भेजा गया। निजी बसें गोंडा, जालौन, कानपुर, जौनपुर, हमीरपुर, बहराइच, प्रयागराज से दिल्ली जा रही थी। रोडवेज बस आंबेडकर नगर डिपो की थी जो आंबेडकर नगर से दिल्ली जा रही थी।
12 of 13
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल और अस्पतालों का निरीक्षण किया और इंतजाम करवाए। देर रात तक शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा था।
घटनास्थल पहुंचे मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सीएनजी वाहन की टक्कर से बस में आग लग गई। बस में लगे एयर कंडीशनर भी जल गए। मामले की जांच के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में पांच विभागों की संयुक्त जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। रिपोर्ट में हादसे की वजह के साथ-साथ रोकथाम के लिए क्या-क्या उपाय किए जाएं, यह भी बताने को कहा गया।