यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई बस के चालक ने थोड़ी सूझबूझ से काम लिया होता तो हादसा टल सकता था। हादसा माइलस्टोन 88 पर हुआ, जबकि माइलस्टोन 95 पर मांट टोल पर रेस्ट एरिया बना हुआ है, लेकिन चालक ने जल्दबाजी में रेड जोन में बस को रोक दिया। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि जरा सी सावधानी बरती होती तो हादसा बच सकता था। जरा सी लापरवाही ने छह लोगों को मौत की नींद सुला दिया।
मथुरा में झपकी आने से अनियंत्रित हुए कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बस करीब 50 मीटर आगे जाकर रुकी। इस दौरान बस में चालक मौजूद नहीं था। टक्कर के बाद अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस रुकने के बाद जब यात्री बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए। हादसे की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर क्षत विक्षत हालत में बिखर गए।
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी संतोषी ने बताया कि वह अपने पति संतोष के साथ बस में सवार होकर दिल्ली से घर जा रहीं थी। हादसे के समय अधिकतर यात्री बस में सो रहे थे, वह भी अपनी सीट पर सो रही थीं। 2.45 बजे जैसी बस में टक्कर लगी तो बस में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
2 of 15
Mathura Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खड़ी बस को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि बस बिना चालक के ही करीब 50 मीटर तक सड़क पर दौड़ती चली गई। खौफनाक मंजर देखने के बाद चश्मदीदों की दिनभर रूह कांपती रही।
विज्ञापन
3 of 15
Mathura Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज के गड़े का पुरवा निवासी असलम (28) के ससुर आरिफ ने बताया कि हादसे में कंटेनर का टायर असलम के सीने से निकल गया, इसलिए उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
चालक की नादानी, महज 5 किमी के अंतर ने बदली कहानी
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई बस के चालक ने थोड़ी सूझबूझ से काम लिया होता तो हादसा टल सकता था। हादसा माइलस्टोन 88 पर हुआ, जबकि माइलस्टोन 95 पर मांट टोल पर रेस्ट एरिया बना हुआ है, लेकिन चालक ने जल्दबाजी में रेड जोन में बस को रोक दिया।
विज्ञापन
5 of 15
प्रमोद का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल से महज 7 किमी की दूरी पर बना था रेस्ट एरिया
परिवहन अधिकारियों ने बताया कि जरा सी सावधानी बरती होती तो हादसा बच सकता था। महज सात किमी दूर टोल प्लाजा पर रेस्ट एरिया बना हुआ है। बस को वहां रोका जा सकता था, लेकिन जल्दबाजी में चालक ने इतना भी ख्याल नहीं किया और बस को माइल स्टोन 88 पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
6 of 15
देवेश का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां कुछ महिलाएं बच्चों को लघुशंका कराने सड़क किनारे चली गईं, जबकि कुछ पुरुष यात्री नीचे उतरकर बस के आगे खड़े हो गए, तभी कंटेनर का चालक मौत बनकर आया और एक झटके में बस में टक्कर मारता हुआ खड़े यात्रियों को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
7 of 15
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में छह लोगों की माैत हो गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंटेनर की टक्कर से बस भी 500 मीटर तक दौड़ती चली गई। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि कंटेनर चालक नींद में था तभी उसे सड़क किनारे खड़ी बस नजर नहीं आई। डबल डेकर बस इटावा में पंजीकृत है, जबकि उसका मालिक फिरोजाबाद का रहने वाला है। देर शाम पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया।
8 of 15
घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेस-वे: बेकाबू कंटेनर की टक्कर से छह बस यात्रियों की मौत, 5 घायल
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर में शनिवार तड़के पौने तीन बजे भीषण हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दिल्ली से कानपुर देहात जा रही डबल डेकर बस के चालक ने कुछ यात्रियों को टॉयलेट कराने के लिए बस को रोका। करीब 14-15 यात्री बस से उतरे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा बेकाबू कंटेनर का चालक कई यात्रियों को रौंदता हुआ और बस के पिछले हिस्से में टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया।
9 of 15
हादसे से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
- फोटो : संवाद न्यूूज एजेंसी
हादसे के बाद यात्रियों ने बताया कि कंटेनर चालक नींद में था। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस और कंटेनर के चालक भाग निकले। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
10 of 15
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली के नांगलोई से करीब 55 यात्रियों को लेकर इटावा में पंजीकृत डबल डेकर बस कानपुर देहात के लिए शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे रवाना हुई थी। यात्रियों ने बताया कि शनिवार तड़के 2:45 बजे बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में चल रही थी।
11 of 15
हादसे में अनुराग की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ यात्रियों ने टॉयलेट के लिए बस को रोकने के लिए कहा था। ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इस पर माइल स्टोन 88 पर चालक ने बस को रोक दिया और 14-15 सवारियां बस से नीचे उतर गईं। इसी दरम्यान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आते डीसीएम कंटेनर के चालक ने बस के पीछे खड़ी कई सवारियों को रौंद दिया। इसके बाद कंटेनर बेकाबू होकर बस के पिछले हिस्से टकराया और आगे बढ़ गया।
12 of 15
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, कंटेनर की टक्कर बस में चीखपुकार मच गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस और कंटेनर के चालक भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा।
13 of 15
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि हादसे में बस और कंटेनर चालकों की लापरवाही सामने आई है। दोनों के खिलाफ सुरीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
14 of 15
संतोष का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन यात्रियों की हुई मौत
एरवा कटरा, औरेया निवासी सोनू (22), भेलबल, कोठवा, बस्ती निवासी देवेश सिंह (32), गड़े का पुरवा, कन्नौज निवासी असलम (27), प्रेम नगर, दिल्ली निवासी संतोष कुमार (46), कंचौसी, दिबियापुर, औरेया निवासी अनुराग (27), बड़ा गांव, जसराना, फिरोजाबाद निवासी प्रमोद सिंह (35) की मौत हो गई।
हादसे के बाद कब क्या हुआ
2.45 बजे शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 88 के पास हादसा हुआ।
2:50 बजे यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी।
3.15 बजे सुरीर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
3.16 बजे पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।
3.20 बजे पुलिस घायलों को अस्पताल के लिए भेजा।
5.45 बजे रेस्क्यू खत्म हुआ, एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
7:00 बजे डीएम व एसएसपी घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे।
7.30 बजे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
12:30 बजे मंडलायुक्त व डीआईजी ने मांट टोल प्लाजा पर बैठक की।
3.00 बजे दोनों वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।